{"_id":"601d4d762862f63a1211c346","slug":"dancer-sapna-chaudhary-to-make-a-come-back-on-television-tv-show-mauka-e-wardat-very-soon-nirahua","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EXCLUSIVE: इस सीरियल से छोटे परदे पर लौट रहीं Sapna Choudhary, ‘मौका ए वारदात’ पर पहुंचकर करेंगी सीधी चोट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
EXCLUSIVE: इस सीरियल से छोटे परदे पर लौट रहीं Sapna Choudhary, ‘मौका ए वारदात’ पर पहुंचकर करेंगी सीधी चोट
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: दीपाली श्रीवास्तव
Updated Fri, 05 Feb 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sapna Choudhary
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अपने लटके झटकों से यूट्यूब पर लाइक्स की लाइन लगा देने वाली हरियाणवी स्टेज डांसर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) जल्द ही छोटे परदे पर धमाल मचाने आ रही हैं। सपना चौधरी जिस टेलीविजन धारावाहिक का हिस्सा बनने जा रही हैं, उसका प्रोमो वह शूट कर चुकी हैं और जल्द ही मुंबई आकर इसकी आगे की शूटिंग करने वाली हैं। हाल ही में सपना चौधरी को भोजपुरी फिल्म अभिनेता दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ एक फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने का मौका भी मिला है।
2 of 5
Sapna Choudhary
- फोटो : Twitter
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सपना चौधरी (sapna Choudhary) का ये टीवी शो इस महीने के अंत तक या अगले महीने की शुरूआत में एंड टीवी पर प्रसारित होने वाला है। सपना चौधरी इस शो की सारी कड़ियों में दिखेंगी या फिर शो की पहचान स्थापित करने तक ही इसका साथ देंगी, ये तो अभी तय नहीं हुआ है। लेकिन इस बारे में धारावाहिक के निर्माताओं और सपना चौधरी के बीच लगातार बातचीत चल रही है।
3 of 5
रानी चटर्जी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एंड टीवी ने हाल ही में अपने शो ‘गुड़िया हमारी सभी पे भारी’ में भोजपुरी सिनेमा और ओटीटी की बिंदास अभिनेत्री रानी चटर्जी को मौका दिया था। रानी के इस शो में आने से इसे फायदा भी हुआ। अब, चैनल ने सपना चौधरी को अपने साथ जोड़ने का फैसला किया है। शो का पहला प्रोमो जल्द ही ऑन एयर होने वाला है और इसी के साथ ही चैनल इस शो की प्रसारण तिथि का एलान भी करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Sapna Choudhary
- फोटो : सपना के फेसबुक प्रोफाइल से
सपना चौधरी को जिस शो के लिए एंडटीवी ने अपने साथ जोड़ा है वह एक अपराध आधारित धारावाहिक होगा और इसका नाम है 'मौका ए वारदात'। यह धारावाहिक एपिसोड के आधार पर ही चलेगा जिसके हर एपिसोड में आपराधिक मामलों की एक नई गुत्थी सुलझाई जाएगी। शो के हर एपिसोड में कलाकार भी नए होंगे और कहानी भी। हर कहानी की पृष्ठभूमि भी बिल्कुल अलग होगी। सपना चौधरी इस शो से जल्द ही टेलीविजन पर अपनी वापसी करती नजर आएंगी।
विज्ञापन
5 of 5
सपना चौधरी
सपना चौधरी पहली बार टेलीविजन पर 'बिग बॉस' के 11वें सीजन में दिखी थीं। यहां से मिली शोहरत का फायदा उन्होंने 2017 में रिलीज हुई फिल्म 'जर्नी ऑफ भांगओवर' में एक आइटम नंबर करके उठाया। इसके बाद वह 'वीरे की वेडिंग' फिल्म में भी एक गीत 'हट जा ताऊ' में भी नजर आईं। 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'नानू की जानू' में सपना चौधरी को एक अहम भूमिका निभाते हुए देखा गया। इस फिल्म में अभय देओल मुख्य भूमिका में रहे। हाल ही में उन्होंने भोजपुरी सिनेमा में भी कदम रखा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।