पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कभी किसानों को शाहरुख ने बताया था असली हीरो, पुराना वीडियो देख फैंस पूछ रहे- अब क्यों चुप हो?

Fri, 05 Feb 2021 08:51 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 05 Feb 2021 08:51 PM IST
विज्ञापन
Shah Rukh Khan, Now Silent, Once Called Farmers 'Real Heroes' In This Throwback Video That's Going Viral!
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

देश में किसान आंदोलन का मुद्दा इस समय सुर्खियों में बना हुआ है। वहीं हॉलीवुड सितारों के ट्वीट के बाद से ये मुद्दा और भी ज्यादा चर्चा में आ गया है। ऐसे में बॉलीवुड के बहुत से सितारे जो अब तक इस मुद्दे पर चुप थे वो भी अब सोशल मीडिया के जरिए अपनी बात रख रहे हैं। इसी बीच शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में शाहरुख किसानों को असली हीरो बताते दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस उनसे सवाल कर रहे हैं कि शाहरुख अब इस मामले पर चुप क्यों हैं। इतना ही नहीं कई लोग शाहरुख के इस वीडियो को अभी का बता कर साझा कर रहे हैं।

Shah Rukh Khan, Now Silent, Once Called Farmers 'Real Heroes' In This Throwback Video That's Going Viral!
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो की बात करें तो शाहरुख किसानों को संबोधित करते हुए कह रहे हैं, 'हमारे जो किसान भाई बहन लोग हैं, जो आप लोग हैं महाराष्ट्र के असली हीरो हैं। आप बहुत मेहनत करते हैं। मैं दिल्ली और मुंबई का हूं तो मुझे शायद गांव के बारे में इतना ज्ञान भी नहीं है, लेकिन मैं समझ पाता हूं कि आप लोग बहुत मेहनत करते हैं। कड़ी धूप में बीज डालते हैं, उसके बाद सिंचाई, उपजाई और कटाई होती है'।

 

Shah Rukh Khan, Now Silent, Once Called Farmers 'Real Heroes' In This Throwback Video That's Going Viral!
Shah Rukh Khan - फोटो : Social Media

इसके आगे शाहरुख वीडियो में कहते दिखते हैं कि, 'ये सब होने के बावजूद भी कभी भगवान, अल्लाह और प्रकृति हमारा साथ नहीं देती। पानी की समस्या हो जाती है। आप हीरो इसलिए हैं कि जिस पर आपकी रोजी रोटी चलती है, जिस चीज पर हम लोग पल पाते हैं। वो भी आपको कभी कभी नहीं मिल पाती। उसको भी आपने साबित कर दिया कि पानी को भी आप उपजा लेंगे, तो असली हीरो आप लोग हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shah Rukh Khan, Now Silent, Once Called Farmers 'Real Heroes' In This Throwback Video That's Going Viral!
shah rukh khan

शाहरुख खान का ये वीडियो 6 अगस्त का है जब उन्होंने एक कार्यक्रम में किसानों को संबोधित करते हुए ये बातें कही थी। इतना ही नहीं साल 2015 में शाहरुख ने आप पार्टी की रैली के दौरान 2 किसानों के आत्महत्या करने पर भी प्रतिक्रिया दी थी। ऐसे में फैंस को अब हैरानी हो रही है कि इतने सारे सितारों के ट्वीट करने के बाद भी शाहरुख का ट्वीट क्यों नहीं आया है।

 

विज्ञापन
Shah Rukh Khan, Now Silent, Once Called Farmers 'Real Heroes' In This Throwback Video That's Going Viral!
किसान आंदोलन पर विदेशी हस्तियों का समर्थन - फोटो : AMAR UJALA

बता दें कि केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून के विरोध में किसान 2 महीने से भी ज्यादा समय से आंदोलन कर रहे हैं। इसे लेकर कुछ सितारों ने ट्वीट पर अपने विचार व्यक्त किए थे। हाल ही में रिहाना, मिया खलीफा, ग्रेटा थेनबर्ग जैसी विदेशी हस्तियों ने किसानों के पक्ष में ट्वीट कर देश में खलबली मचा दी। बहुत से सेलेब्स ने जहां इन सितारों के ट्वीट को प्रोपेगेंडा बताया तो वहीं कई सितारों ने विदेशी सितारों के ट्वीट पर समर्थन जताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed