{"_id":"6a45d82bffbe9aca7c01be2a","slug":"yudhvir-ahlawat-talk-about-bad-experience-working-in-bollywood-movie-like-shamshera-and-thar-2026-07-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"‘कर्तव्य’ सीरीज फेम एक्टर ने खोले बॉलीवुड के राज, ‘शमशेरा’ से जुड़ा बुरा अनुभव किया साझा; बोले- रोल हटा दिया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
‘कर्तव्य’ सीरीज फेम एक्टर ने खोले बॉलीवुड के राज, ‘शमशेरा’ से जुड़ा बुरा अनुभव किया साझा; बोले- रोल हटा दिया
Thu, 02 Jul 2026 08:52 AM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 02 Jul 2026 08:52 AM IST
सार
Yudhvir Ahlawat Bad Experience In Bollywood: सैफ अली खान स्टारर सीरीज ‘कर्तव्य’ में एक नाबालिग बच्चे का रोल करने वाले युद्धवीर अहलावत असल जिंदगी में 33 साल हैं। एक इंटरव्यू में उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों से निकाले जाने और उनके साथ हुए बुरे अनुभवों को साझा किया है।
विज्ञापन
युद्धवीर अहलावत
- फोटो : इंस्टाग्राम@yudhvir__ahlawat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
युद्धवीर अहलावत के अभिनय के कायल सैफ अली खान हो गए थे। दोनों ने सीरीज ‘कर्तव्य’ में साथ काम किया था। इस सीरीज के बाद युद्धवीर को अलग पहचान भी मिली। लेकिन इससे पहले बॉलीवुड में उनके साथ जो व्यवहार हुआ, उसे वह भूल नहीं पाते हैं। हालिया एक इंटरव्यू में युद्धवीर ने अभिनय के शुरुआती दिनों को याद किया और अपने साथ हुए खराब व्यवहार का भी जिक्र किया।
विज्ञापन
छोटे कद के कारण बना मजाक
कड़क नाम के पाॅडकास्ट में युद्धवीर बताते हैं कि उनको शक्ल-सूरत के लिए स्कूल, कॉलेज में काफी परेशान किया जाता था। दरअसल, युद्धवीर का कद छोटा है। वह कहते हैं, ‘अब हालात बदल गए हैं, लेकिन उस समय मुझे परेशान किया जाता था। स्कूल और कॉलेज में भी दूसरे लड़के मुझसे लंबे थे और मेरा मजाक उड़ाते थे।’
विज्ञापन
बॉलीवुड में भी झेला बुरा अनुभव
आगे युद्धवीर बॉलीवुड में हुए बुरे अनुभव का भी जिक्र करते हैं। वह कहते हैं, ‘मुझे बताया गया था कि यशराज फिल्म्स की मूवी ‘शमशेरा’ के लिए 22 दिन शूटिंग करूंगा। लेकिन उन्होंने मुझे सिर्फ पांच दिन के लिए बुलाया। उनमें से तीन दिन तो मैं वैनिटी वैन में ही बैठा रहा और सिर्फ दो दिन शूटिंग की। आखिर में मैं फिल्म के सिर्फ एक सीन में दिखा। शुरू में मुझे एक अलग किरदार के लिए साइन किया गया था, लेकिन बाद में वह रोल किसी और एक्टर को दे दिया गया। इसी तरह अनिल कपूर की फिल्म 'थार' के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। फिल्म के लिए साइन तो किया गया था, लेकिन एडिटिंग के दौरान किरदार पूरी तरह से हटा दिया गया।’