संजीव श्रीवास्तव
'डांसिंग अंकल' ही नहीं ये हैं प्रिया प्रकाश समेत वो 5 चेहरे जो रातों रात बन गए मशहूर सेलिब्रिटी
प्रिया प्रकाश वारियर
26 सेकेंड्स के एक वीडियो ने प्रिया प्रकाश के एक्सप्रेशंस ने लोगों को इस कदर इंप्रेस किया कि वो देखते ही देखते वायरल सेनसेशन बन गईं। प्रिया मलयाली एक्ट्रेस और मॉडल हैं। प्रिया का जो वीडियो वायरल हो रहा है ये उनकी डेब्यू फिल्म 'उरु अदार लव' का गाना है।
ढिंचैक पूजा
इंटरनेट पर वायरल सेनसेशन कैसे बनना है इसका बेहतरीन उदाहरण है ढिंचैक पूजा। 'सेल्फी मैंने ले ली आज' गाना यूट्यूब पर अपलोड होते ही वो ऑनलाइन सेलिब्रिटी बन गईं। रही सही कसर 'दिलों का शूटर' और 'आफरीन बेवफा' जैसे गानों ने पूरी कर दी। लोकप्रियता इतनी बढ़ गई कि 'बिग बॉस-11' के मेकर्स ने भी इन्हें शो का हिस्सा बना लिया।
शाशा
एक टेलीकॉम कंपनी ने जब अपनी 4 जी सेवा लॉन्च की तो उसके विज्ञापन में ये लड़की दिखी। कंपनी ने टीवी से लेकर अखबार तक में इतने विज्ञापन दिए कि दिन में कम से कम पांच लोगों को किसी ना किसी तरह से इस लड़की के दर्शन हो जाते थे। कैंपेन के लॉन्च होने के हफ्ते भर के अंदर-अंदर ये लड़की सेनसेशन बन गई। इसका नाम शाशा है और ये मूल रूप से देहरादून की रहने वाली है।
साइमा हुसैन मीर
पुणे में फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के दौरान शाहरुख ने अपने फैन्स के साथ सेल्फी ली। इस तस्वीर को जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया तो फिल्म से ज्यादा चर्चा इस लड़की की होने लगी। देखते ही देखते ये वायरल सेनसेशन बन गई। इस लड़की का नाम साइमा हुसैन मीर है और ये मूल रूप से कश्मीरी हैं।
