फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'आयरन मैन' से 'हैरी पॉटर' तक ये हॉलीवुड सितारे हैं बॉलीवुड के फैन, साथ करना चाहते हैं काम

Fri, 23 Apr 2021 12:10 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Fri, 23 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Daniel Radcliff to Robert Downey junior these hollywood superstars are fan of bollywood and desi stars
हॉलीवुड और बॉलीवुड सितारे - फोटो : Instagram

बॉलीवुड सितारे अपने अभिनय और लुक्स से हर किसी का दिल जीत लेते हैं। उनके अंदर इतनी प्रतिभा है कि सिर्फ देश के लोग ही नहीं बल्कि दुनिया इनकी दीवानी है। यहां तक की हॉलीवुड के कई बड़े सुपरस्टार बॉलीवुड के बड़े फैन हैं। इतना ही नहीं ये सितारे खुद बॉलीवुड सितारों के साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं। तो चलिए आपको बताते हैं उन हॉलीवुड स्टार्स के बारे में जो बॉलीवुड सितारों संग करना चाहते हैं काम।

Daniel Radcliff to Robert Downey junior these hollywood superstars are fan of bollywood and desi stars
क्रिस्टन स्टूअर्ट, ऋतिक रोशन - फोटो : Instagram

क्रिस्टन स्टूअर्ट

हॉलीवुड की मशहूर अदाकारा क्रिस्टन भी बॉलीवुड स्टार्स को काफी पसंद करती हैं। 'ट्वाइलाइट' फेम क्रिस्टन को बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन काफी पसंद हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें एक अच्छी स्क्रिप्ट मिले तो वो ऋतिक रोशन के साथ काम करना पसंद करेंगी। क्रिस्टन के अनुसार ऋतिक एक अच्छे अभिनेता हैं और काफी हैंडसम है।

Daniel Radcliff to Robert Downey junior these hollywood superstars are fan of bollywood and desi stars
आमिर खान, जैकी चैन

जैकी चैन

बॉलीवुड जैकी चैन का दीवाना है और जैकी चैन खुद बॉलीवुड के बड़े फैन हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें बॉलीवुड में काम करने का मौका मिलेगा तो वो जरुर करेंगे। उन्हें मल्लिका शेरावत के साथ काम करने की इच्छा जताई थी। वहीं वो आमिर खान को भी काफी पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Daniel Radcliff to Robert Downey junior these hollywood superstars are fan of bollywood and desi stars
किम, सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

किम कार्दशियन

हॉलीवुड की मशहूर रियलिटी शो स्टार किम भी बॉलीवुड से काफी प्रभावित नजर आती हैं। उन्होंने कई बार इच्छा जताई है कि वो शाहरुख और सलमान के साथ काम करना चाहती हैं।उनका कहना है कि वो सबसे पहले सलमान खान के साथ काम करना चाहती हैं।

विज्ञापन
Daniel Radcliff to Robert Downey junior these hollywood superstars are fan of bollywood and desi stars
Daniel Radcliffe

डैनियल रैडक्लिफ

हैरी पॉटर फेम डैनियल रैडक्लिफ भी बॉलीवुड को काफी पसंद करते हैं। उन्हें बॉलीवुड का डांस और ड्रामा बहुत पसंद हैं। उन्होंने कई बार ये इच्छा जताई है कि वो बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा बनना पसंद करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed