फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जब दानिश जेहन के परिवार पर कट्टरपंथियों ने डाला था दवाब, कहा था- वह पाप कर रहा था, अल्लाह ने सजा दी

Thu, 17 Dec 2020 11:49 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 17 Dec 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
Danish Jehan second death anniversary when maulanas told danish was doing sin
दानिश जेहन - फोटो : फाइल

सोशल मीडिया पर धूम मचाने वाले यूट्यूब स्टार दानिश जेहन ने बहुत ही कम समय में खूब शोहरत बटोरी। कम ही वक्त में वह लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हो गए थे। सोशल मीडिया पर उनके लाखों चाहने वाले थे। उनकी पॉपुलैरिटी किसी फिल्म स्टार की तरह हो गई थी। लेकिन 20 दिसंबर 2018 की रात को ये चमकता सितारा कहीं गुम हो गया। एक सड़क हादसे में दानिश की मौत हो गई। 20 दिसंबर को दानिश जेहन की दूसरी पुण्यतिथि है।  

Danish Jehan second death anniversary when maulanas told danish was doing sin
Danish Zehen Sara Ali Khan - फोटो : Instagram

दानिश जेहन MTV के रियलिटी शो ‘Ace of Space' में बतौर प्रतियोगी शामिल हुए थे। इस शो में उन्हें दर्शकों का बहुत प्यार मिला। यहां तक कि जब सारा अली खान इस शो में गेस्ट बनकर पहुंची थीं तो उन्होंने दानिश को प्रपोज भी किया था। 

Danish Jehan second death anniversary when maulanas told danish was doing sin
Danish Zehen - फोटो : social media

दानिश की मौत एक सड़क दुर्घटना में हुई थी। वह एक शादी से लौट रहे थे, तभी मुंबई के वाशी इलाके में उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दानिश की मौत हो गई। जैसे ही ये खबर लोगों तक पहुंची, सोशल मीडिया पर दुख की लहर दौड़ गई। किसी को इस बात पर यकीन करना मुश्किल था कि दानिश अब उनके बीच नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Danish Jehan second death anniversary when maulanas told danish was doing sin
Danish Zehen - फोटो : social media

दानिश की मौत पर बॉलीवुड और टेलीविजन के कई सितारों ने दुख जताया था। दानिश की अंतिम यात्रा में हजारों की भीड़ उमड़ी थी। वो नजारा देखकर हर कोई हैरान रह गया था। हर तरफ बस लोग दानिश की यादें साझा कर रह थे।

विज्ञापन
Danish Jehan second death anniversary when maulanas told danish was doing sin
दानिश जेहन - फोटो : फाइल

दानिश की मौत पर कई लोगों ने सवाल भी खड़े कर दिए थे।  ट्विटर पर कुछ यूजर्स का कहना था कि दानिश का एक्सिडेंट एक सोची समझी साजिश है। वहीं खबरें ऐसी भी थी कि दानिश के परिवार वालों पर कुछ कट्टरपंथियों ने दबाव बनाया और उनसे कहा कि वे दानिश के यू-ट्यूब चैनल पर एक वीडियो मैसेज अपलोड करें, जिसमें कहें कि दानिश गलत रास्ते पर चल पड़े थे और अल्लाह ने उन्हें सजा दी।

उदय शंकर की जगह चीन के ल्यूक कंग को मिली डिजनी में अहम जिम्मेदारी, अलग से तैनात होगा भारत प्रमुख

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed