{"_id":"5e54f67f8ebc3ef3947c2d6a","slug":"danny-denzongpa-birthday-here-are-some-lesser-known-facts-about-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शोले का 'गब्बर सिंह' होता सनी देओल का ये 'घातक' विलेन, परवीन बाबी संग अफेयर भी चर्चा में रहा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शोले का 'गब्बर सिंह' होता सनी देओल का ये 'घातक' विलेन, परवीन बाबी संग अफेयर भी चर्चा में रहा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 25 Feb 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
डैनी
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डैनी डेन्जोंगपा बॉलीवुड में हमेशा से ही कमाल के नेगेटिव रोल निभाते आए हैं। घातक में उनके विलेन अवतार से तो आज भी लोग खौफ खाते हैं। डैनी डेंजोंगपा ने फिल्मों में न सिर्फ विलेन बल्कि कई डिफरेंट रोल भी प्ले किए हैं। सिक्किम में पैदा हुए डैनी डेन्जोंगपा का 25 फरवरी को जन्मदिन है। 1948 में पैदा हुए डैनी, 71 साल के हो गए हैं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ दिलस्प बातें।
2 of 5
डैनी
कहा जाता है जया बच्चन के कहने पर उन्होंने अपना नाम आसान बनाने के लिए डैनी रख लिया था, हालांकि उनका पूरा नाम शेरिंग फिंत्सो डेंजोग्पा था। डैनी बहुत अच्छे टेबल टेनिस प्लेयर हैं। एक वक्त पर अमिताभ बच्चन और डैनी एक साथ टेनिस खेला करते थे।
3 of 5
danny
- फोटो : social media
भारतीय सिनेमा जगत में मील का पत्थर मानी जाने वाली फिल्म 'शोले' में गब्बर सिंह का किरदार पहले डैनी को ऑफर किया गया था लेकिन उनके मना करने के बाद ये रोल अमजद खान को मिला और साथ ही अमजद खान को मिला कभी न भुलाने वाला स्टारडम। डैनी अपने नियमों के बेहद पाबंद हैं। उनसे जुड़े लोग बताते हैं वह सुबह पांच बजे उठकर कसरत, योगा आज भी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हिंदी सिनेमा में परवीन बाबी और डैनी की लव स्टोरी आज भी याद की जाती है। परवीन और डैनी एक दूसरे से बेहद प्यार करते थे। दोनों लिव इन में भी रहते थे। डैनी ने फिल्मफेयर को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि परवीन बाबी (Parveen Babi) और उनका साथ तीन-चार साल का रहा था, उन्होंने कहा था- हमने साथ में बहुत अच्छा समय बिताया। हम हमेशा दोस्त रहे। बाद में मैं किम को डेट करने लगा। बता दें जब परवीन बाबी का निधन हुआ तो डैनी भी अंतिम संस्कार में शामिल हुए।
विज्ञापन
5 of 5
Danny Denzongpa and Gawa Denzongpa
- फोटो : Twitter
सिक्किम के बड़े घराने में जन्मे डैनी ने लगभग 190 फिल्मों में काम किया है। डैनी की मशहूर फिल्मों में 'अग्निपथ', 'हम', 'सनम बेवफा', 'खुदा गवाह', 'घातक', 'बेबी' शामिल हैं। बॉलीवुड में बतौर विलेन पहचान बनाने वाले डैनी डेन्जोंगपा ने 1990 में गवा से शादी की थी। डैनी (Danny Denzongpa) को उनके शानदार अभिनय के लिए पद्मश्री पुरस्कार भी मिल चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।