{"_id":"5c725385bdec2273970e597f","slug":"danny-denzongpa-birthday-special-here-some-interesting-facts","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अमजद खान नहीं इस एक्टर को मिला था 'गब्बर सिंह' के रोल का ऑफर, जानें किस वजह से ठुकराई थी फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अमजद खान नहीं इस एक्टर को मिला था 'गब्बर सिंह' के रोल का ऑफर, जानें किस वजह से ठुकराई थी फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 25 Feb 2019 05:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Danny Denzongpa
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डैनी बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिनकी गिनती लीजेंड में से एक होती है। हर फिल्म में डैनी अपनी दमदार एक्टिंग से दर्शकों के दिलों पर एक अलग छाप छोड़ते हैं। हाल ही में वो कंगना रनौत की फिल्म मणिकर्णिका में नजर आए थे। आज उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
KHUDA GAWAH MOVIE
25 फरवरी 1948 को डैनी का जन्म सिक्किम में हुआ था। उनका असली नाम शेरिंग फिंटसो डेंगजोंग्पा है। इस नाम के उच्चारण में दिक्कतें आती थीं जिसके बाद जया बच्चन ने उन्हें 'डैनी' नाम दिया। बचपन में डैनी आर्मी में जाना चाहते थे लेकिन मां के मना करने पर वो ऐसा नहीं सके। जिसके बाद डैनी ने फिल्म इंडस्ट्री की ओर रुख किया।
3 of 5
danny
- फोटो : social media
भारतीय सिनेमा के इतिहास में शोले एक माइलस्टोन फिल्म है। फिल्म में अमजद खान के एक-एक डायलॉग आज भी एपिक हैं। कम ही लोगों को पता है कि निर्देशक रमेश शिप्पी की पहली पसंद अमजद खान नहीं बल्कि डैनी थे। वो काफी समय तक डैनी के डेट्स का इंतजार करते रहे लेकिन डैनी उन दिनों अन्य फिल्मों में व्यस्त थे जिसके बाद रमेश सिप्पी ने अमजद खान को ये रोल ऑफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
डैनी डैनजोंग्पा
एक्टिंग के अलावा डैनी को दूसरे कई शौक हैं। वो बहुत अच्छे टेबल टेनिस प्लेयर हैं। फिल्मों की शूटिंग से जब भी उन्हें वक्त मिलता था वो अमिताभ बच्चन के साथ टेनिस खेला करते थे। इसके अलावा वो बेहतरीन सिंगर होने के साथ-साथ बांसुरी भी बखूबी बजा लेते हैं।
विज्ञापन
5 of 5
danny
डैनी अपने नियमों के बेहद पक्के हैं। उनकी दिनचर्या सुबह 5 बजे से शुरू होती है। पहले वो योगा करते हैं फिर बाकी दिन का काम। डैनी मीडिया से दूरी बनाए रखने में ही यकीन करते हैं शायद इसीलिए उनसे जुड़ी अफवाहें या विवाद कम ही सुनने को मिलते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।