फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: दारा सिंह के साथ काम करने से घबराती थीं नायिकाएं, दिल का दौरा पड़ने से गई थी टीवी के 'हनुमान' की जान

Mon, 12 Jul 2021 11:35 AM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तान्या अरोड़ा Updated Mon, 12 Jul 2021 11:35 AM IST
विज्ञापन
Dara Singh aka Hanuman Death Anniversary actresses afraid to working with him when he started his career Know details
दारा सिंह - फोटो : social Media

अखाड़े से निकलकर फिल्मों का रुख करने वाले अभिनेता दारा सिंह आज भले ही हमारे बीच न रहे हों, लेकिन अपने किरदारों से वो हमेशा लोगों के दिलों में जिंदा हैं। उनसे जुड़ी हुई तमाम ऐसी बातें हैं जिनकी छाप हमारे दिलों में आज भी छपी है। दारा सिंह ने एक लंबी बीमारी से जूझने के बाद 12 जुलाई 2012 को इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके जाने से प्रशंसकों का दिल पूरी तरह से टूट गया। दारा सिंह ने फिल्मी दुनिया में अपने करियर की शुरुआत दिलीप कुमार के साथ फिल्म 'संगदिल' से साल 1952 में की थी। आज उनकी पुण्यतिथि के मौके पर हम अपने इस आर्टिकल में उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से आपको बताएंगे।



पंजाब के शेर थे दारा सिंह
दारा सिंह का जन्म अमृतसर में 19 नवंबर 1928 में हुआ था। उनका पूरा नाम दारा सिंह रंधावा था। बचपन से ही दारा सिंह को कुश्ती लड़ने का बहुत शौक था। उनका कद-काठी भी बचपन से ही अच्छा था। अखाड़े में कुश्ती के दांव पेंच सीखने वाले दारा सिंह पहले मेलों और अन्य समारोहों में कुश्ती प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेते थे। लेकिन साल 1947 में सिंगापुर में मलेशियाई चैम्पियन तरलोक सिंह को कुश्ती के अखाड़े में हराकर उन्होंने अपनी पहली जीत हासिल की। धीरे-धीरे उनकी पहलवानी को मान्यता मिली और वह भारत के एक कुशल पहलवान के रूप में सामने आए।

Dara Singh aka Hanuman Death Anniversary actresses afraid to working with him when he started his career Know details
दारा सिंह - फोटो : social Media

55 वर्ष की उम्र तक की पहलवानी

दारा सिंह को कुश्ती लड़ने का इतना अधिक शौक था कि वो उसमें पूरा दिल निकालकर रख देते थे। ऐसा हम इसलिए कह रहें हैं क्योंकि दारा सिंह ने 55 वर्ष की आयु तक कुश्ती लड़ी और उन्होंने हर कुश्ती में जीत हासिल की। दारा सिंह ने 1959 में पूर्व विश्व चैम्पियन जार्ज गारडियान्का को हरा कॉमनवेल्थ में विश्व चैम्पियनशिप जीता था। इसके अलावा साल 1968 में उन्होंने विश्व चैम्पियन रहे लाऊ थेज को भी फ्रीस्टाइल कुश्ती में हरा दिया था और वो विश्व चैम्पियन बने थे। दारा सिंह ने अपनी पूरी जिंदगी में 500 मुकाबले लड़े और हर मुकाबले में उन्होंने जीत हासिल की।

Dara Singh aka Hanuman Death Anniversary actresses afraid to working with him when he started his career Know details
दारा सिंह - फोटो : social Media

दारा सिंह ने किंग कॉन्ग से किया था मुकाबला

दारा सिंह को हमेशा किंग कॉन्ग के साथ मुकाबला करने के लिए याद किया जाता है। वह  इतिहास के सबसे हैरतअंगेज मुकाबलों में से एक मुकाबला था। इस मुकाबले में दारा सिंह ने वो करिश्मा कर दिखाया था जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। महज 130 किलो के दारा सिंह ने ऑस्ट्रेलिया के 200 किलो वजनी किंग कॉन्ग को सिर से ऊपर उठाया और घुमाकर फेक दिया। उनका ये दांव देखने के बाद दर्शकों ने दांतों तले अपनी उंगलियां दबा ली थी। दारा सिंह के इस दांव के बाद किंग कॉन्ग रेफरी पर चिल्लाने लगा। किंग कॉन्ग के अनुसार ये सब नियमों के खिलाफ था। दारा सिंह, किंग कॉन्ग और फ्लैश गॉर्डन ऐसे खिलाड़ी थे जिन्होंने 50 के दशक में कुश्ती की दुनिया में राज किया था। इन दोनों का मैच देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ पड़ती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dara Singh aka Hanuman Death Anniversary actresses afraid to working with him when he started his career Know details
दारा सिंह

दारा सिंह के साथ काम करने से घबराती थी नायिकाएं 

दारा सिंह ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1952 में दिलीप कुमार और मधुबाला स्टारर फिल्म 'संगदिल' से की थी। उन्होंने अपने पूरे करियर में कई सुपरहिट फिल्में दी थी। लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि जब दारा सिंह ने अपने करियर की शुरुआत की थी तो नायिकाएं उनके साथ काम करने में बिलकुल भी सहज महसूस नहीं करती थीं। इसकी एक वजह ये थी कि दारा सिंह का शरीर काफी भारी-भरकम था।  एक तरफ बॉलिवुड की फूल जैसे नायिकाएं दूसरी तरह रफ एंड टफ दारा सिंह। मुख्य अभिनेता के तौर पर दारा सिंह ने कई फिल्मों में काम किया। उन्होंने दिग्गज अभिनेत्री मुमताज के साथ लगभग 16 फिल्मों में काम किया। अपने पूरे करियर में उन्होंने लगभग सभी बड़े कलाकारों के साथ काम किया।

विज्ञापन
Dara Singh aka Hanuman Death Anniversary actresses afraid to working with him when he started his career Know details
दारा सिंह - फोटो : social Media

रामानंद सागर की रामायण के बने हनुमान

दारा सिंह की जिंदगी में असली मोड़ तब आया जब उन्हें रामानंद सागर के टीवी शो 'रामायण' में हनुमान की भूमिका निभाने के लिए चुना गया। इस किरदार ने दारा सिंह की किस्मत को पूरी तरह से बदल दिया। इस किरदार में दारा सिंह कुछ यूं समां गए कि लोग उन्हें हनुमान ही पुकारने लगे। इस शो के बाद दारा सिंह ने कई पौराणिक शो में हनुमान की भूमिका निभाई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed