फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शानदार अभिनेता और मशहूर पहलवान थे दारा सिंह, जानें टीवी के 'हनुमान' के बारे में ये खास बातें

Thu, 19 Nov 2020 07:22 AM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 19 Nov 2020 07:22 AM IST
विज्ञापन
Dara Singh Birthday Special known unknown facts about him
दारा सिंह - फोटो : file photo

हिंदी और पंजाबी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर 1928 को अमृतसर (पंजाब) के गांव धरमूचक में हुआ था। उनका असली नाम दीदार सिंह रंधावा था। वह एक प्रतिभाशाली कलाकार के अलावा मशहूर पहलवान और निर्माता-निर्देशक थे। दारा सिंह ने हिंदी सिनेमा की कई शानदार फिल्मों और टीवी सीरियल्स में काम किया था। उन्हें असली पहचान रामानंद सागर के 'रामायण' में भगवान हनुमान के किरदार से मिली थी।

Dara Singh Birthday Special known unknown facts about him
दारा सिंह - फोटो : file photo

दारा सिंह भारत के मशहूर पहलवान थे। उन्होंने साल 1949 में सिंगापुर से पहलवानी की शुरुआत की थी। छह फुट दो इंच के कद वाले दारा सिंह ने कई विश्व स्तर के चैम्पियनों के खिलाफ कुश्ती लड़ी और उन्हें हराया भी। यही वजह थी जो उन्हें 'रुस्तम-ए-पंजाब' और 'रुस्तम-ए-हिंद' का खिताब दिया गया था। कुश्ती के साथ ही दारा सिंह ने सिनेमा की ओर भी रुख करने का फैसला किया। 

Dara Singh Birthday Special known unknown facts about him
दारा सिंह - फोटो : file photo

दारा सिंह ने बॉलीवुड में फिल्म 'संगदिल' से कदम रखा था। यह फिल्म साल 1952 में आई थी। इस फिल्म में अभिनेता दिलीप कुमार और अभिनेत्री मधुबाला मुख्य भूमिका में थीं। इस फिल्म के बाद दारा सिंह ने फौलाद, मेरा नाम जोकर, धर्मात्मा, राम भरोसे, मर्द सहित बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों में काम किया और हिंदी सिनेमा में अपनी अमिट छाप छोड़ी। दारा सिंह ने अपने पूरे करियर में 500 से ज्यादा फिल्मों में काम किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dara Singh Birthday Special known unknown facts about him
दारा सिंह - फोटो : file photo

साल 1968 की वर्ल्ड चैम्पियनशिप के बाद दारा सिंह ने कुश्ती में हमेशा जीत हासिल की। 1970 में उन्होंने पहली बार पंजाबी फिल्म 'नानक दुखिया सब संसार' को प्रोड्यूस किया। दारा सिंह ने छोटे पर्दे पर भी अपने अभिनय का दम किया था। उन्होंने रामानंद सागर के 'रामायण' धारावाहिक में भगवान हनुमान का किरदार किया था। उनके इस किरदार को दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

विज्ञापन
Dara Singh Birthday Special known unknown facts about him
दारा सिंह - फोटो : file photo

दारा सिंह आखिरी बार साल 2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' में नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने करीना कपूर खान के दादा का किरदार निभाया था। भले ही दारा सिंह आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उन्होंने फिल्मों में अपने अलग-अलग रंग दिखाए थे। साथ ही अपनी पहलवानी से भारत का नाम भी रोशन किया था। दारा सिंह को सात जुलाई 2012 को दिल का दौरा पड़ा तो उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत में ज्यादा सुधार न देखते हुए परिजन उन्हें घर ले आए और 12 जुलाई 2012 को हिंदी सिनेमा के इस सितारे ने दुनिया को अलविदा कह दिया। 


पढ़ें: फिल्मों के अलावा बिजनेस में भी है इन आठ अभिनेत्रियों की रुचि, दीपिका से लेकर कटरीना तक ने स्टार्टअप में लगाए पैसे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed