{"_id":"62dfe69a6d13f7538e2e1a58","slug":"darlings-actress-alia-bhatt-clarified-twins-baby-rumor-stated-by-husband-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Alia Bhatt: जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली खबरों पर आया आलिया का बयान, बोलीं- हमारे स्वास्थ्य की चिंता करें...","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Alia Bhatt: जुड़वा बच्चों की मां बनने वाली खबरों पर आया आलिया का बयान, बोलीं- हमारे स्वास्थ्य की चिंता करें...
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर इन दिनों अपने आने वाले बच्चे को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों ही अपने काम में व्यस्त हैं और ऐसे में जहां भी जाते हैं, उनसे बच्चे को लेकर तमाम सवाल किए जाते हैं। हाल ही में आलिया भट्ट अपनी फिल्म 'डार्लिंग्स' के ट्रेलर लॉन्च पर पहुंची थीं और अब वह फिल्म के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। प्रमोशन के दौरान उनसे प्रेग्नेंसी को लेकर कई सवाल किए गए, जहां उन्होंने जुड़वा बच्चों को लेकर उड़ी अफवाह पर भी सफाई दी।
2 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, 'शमशेरा' के प्रमोशन के दौरान एक इंटरव्यू में रणबीर कपूर के दिए गए जवाब के बाद से ही ये अफवाह फैल गई थी कि आलिया जुड़वा बच्चों को जन्म देने वाली हैं। इस पर आलिया ने कहा कि वो मजह एक मजाक था। आलिया ने कहा, 'हे भगवान, रणबीर ने किसी रील पर कुछ मजाक किया और अपने ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली। साफ है कि हमारे पास जानकारी और न्यूज की कमी है और ऐसे में ये भी एक न्यूज आइटम बन गया। दुनिया को मेरे और रणबीर के स्वास्थ्य, खुशी और अच्छे रहने की प्रार्थना करनी चाहिए। मुझे भी ये बाद में ही पता चला।'
3 of 4
आलिया भट्ट
- फोटो : इंस्टाग्राम
वहीं, बता दें कि रणबीर कपूर से 'शमशेर' के प्रमोशन के दौरान दो सच और एक झूठ बोलने के लिए कहा गया था। इस दौरान रणबीर ने कहा था कि मेरे जुड़वां बच्चे होने वाले हैं। मैं एक बहुत बड़ी पौराणिक फिल्म का हिस्सा बनने वाला हूं और मैं एक लंबा ब्रेक लेने जा रहा हूं। इसके बाद से ही जुड़वा बच्चे की खबरों ने जोर पकड़ लिया था। हालांकि इसके बाद रणबीर ने कहा था कि प्लीज इस बात पर कॉन्ट्रोवर्सी मत शुरू कीजिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
आलिया भट्ट के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी फिल्म 'डॉर्लिंग्स' जल्द नेटफ्लिक्स पर आने वाली है। वहीं, रणबीर कपूर 'एनिमल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इसके अलावा रणबीर और आलिया पहली बार एक साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आने वाले हैं। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 9 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।