सब्सक्राइब करें

Alia Bhatt: मां बनने के एलान के बाद पहले कार्यक्रम में दिखेंगी आलिया, सोमवार को इस फिल्म का होगा ट्रेलर रिलीज

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 23 Jul 2022 01:38 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Darlings trailer release on 25 july Alia Bhatt attending a programme first time after pregnancy announcement
आलिया भट्ट 'डार्लिंग्स' की टीम के साथ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मां बनने की तैयारी कर रहीं हिंदी सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट सोमवार को यहां मीडिया से रू ब रू होंगी। इसी साल 14 अप्रैल को अभिनेता रणबीर कपूर से शादी करने वाली आलिया भट्ट ने 28 जून को अपने जल्द ही मां बनने की खबर अपने प्रशंसकों के साथ सोशल मीडिया के जरिए साझा की थी। इस एलान के बाद आलिया भट्ट पहली बार किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में सोमवार को नजर आएंगी। इस दिन उनकी बतौर निर्माता पहली फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है।

Trending Videos
Darlings trailer release on 25 july Alia Bhatt attending a programme first time after pregnancy announcement
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हाल ही में पूरी की हॉलीवुड फिल्म
हिंदी सिनेमा में कभी हीरोइन के शादी करने और फिर मां बनने को उनके रिटायरमेंट प्लान की तौर पर देखा जाता था लेकिन करीना कपूर, अनुष्का शर्मा और शिल्पा शेट्टी जैसी अभिनेत्रियों ने इस चलन को बदला है। ये नायिकाएं न सिर्फ शादी करने के बाद भी लगातार मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं बल्कि गर्भावस्था के दौरान भी लगातार काम में व्यस्त रहकर अपने प्रशंसकों को एक सार्थक संदेश भी दे रही हैं। ये हीरोइनें न ही मातृत्व अवकाश के बारे में सोचती हैं और ना ही ऐसी किसी परंपरा को कायम रखने में यकीन रखती हैं। आलिया भट्ट तो हाल ही में अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म की शूटिंग करके लौटी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Darlings trailer release on 25 july Alia Bhatt attending a programme first time after pregnancy announcement
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘डार्लिंग्स’ की रिलीज की तैयारी
अपने मां बनने की खबर दुनिया के साथ साझा करने के बाद ही आलिया भट्ट ने अपनी पहली हॉलीवुड फिल्म ‘हार्ट ऑफ स्टोन’ की शूटिंग पूरी की और इसके अलावा करण जौहर की बतौर निर्देशक फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का भी काफी कुछ काम किया उन्होंने जारी रखा है। ये अलग बात है कि करण जौहर ने इस फिल्म की रिलीज डेट फिल्म के प्रमोशन में आलिया भट्ट के मौजूद न रह पाने की संभावनाओं को देखते हुए आगे खिसका दी है। आलिया की अगली रिलीज होने वाली फिल्म होगी, ‘डार्लिंग्स’।

Darlings trailer release on 25 july Alia Bhatt attending a programme first time after pregnancy announcement
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर अपने फैंस के साथ जोधपुर में - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

सोमवार को रिलीज होगा ट्रेलर
फिल्म ‘डार्लिंग्स’ आलिया भट्ट की बतौर निर्माता भी पहली फिल्म है। इस फिल्म में वह शेफाली शाह और विजय वर्मा के साथ नजर आने वाली हैं। फिल्म के प्रमोशन के लिए वह सक्रिय हो चुकी हैं। नेटफ्लिक्स पर 5 अगस्त को रिलीज होने जा रही फिल्म ‘डार्लिंग्स’ का ट्रेलर यहां मुंबई में सोमवार को लॉन्च होने जा रहा है। इस दिन आलिया फिल्म की पूरी स्टार कास्ट के साथ मीडिया से रू ब रू होंगी। अपने मां बनने के एलान के बाद ये पहला सार्वजनिक कार्यक्रम होगा, जिसमें आलिया की मौजूदगी पर सबकी निगाहें टिकी रहेंगी।

विज्ञापन
Darlings trailer release on 25 july Alia Bhatt attending a programme first time after pregnancy announcement
आलिया भट्ट-रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपनी अपनी फिल्मों व्यस्त दंपति
फिल्म ‘डार्लिंग्स’ मां-बेटी के रिश्तों पर आधारित एक डार्क कॉमेडी फिल्म है। जसमीत के रीन निर्देशित इस फिल्म के टीजर को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके अलावा आलिया की अपने पति रणबीर कपूर के साथ पहली फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ 9 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। रणबीर कपूर की इसी शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ‘शमशेरा’ को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी ओपनिंग नहीं मिल सकी है। रणबीर इन दिनों अपनी एक और फिल्म ‘एनीमल’ को पूरा करने में व्यस्त हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed