सब्सक्राइब करें

Dasvi: छोटे मियां ने किया अभिषेक बच्चन को जमकर ट्रोल, अमिताभ बोले- प्रमोशन का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Wed, 06 Apr 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
Dasvi: Chhote Miyaan trolled Abhishek Bachchan Amitabh said it is best idea to promote a film
अभिषेक बच्चन-छोटे मियां - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन ने अपने बेटे अभिषेक बच्चन के दसवीं के नए प्रमोशनल वीडियो के लिए जमकर तारीफ की है। यह वीडियो अभिषेक ने सोशल मीडिया पर शेयर किया था। वीडियो में अभिषेक को द वायरल फीवर के छोटे मियां अरुण कुशवाहा से ट्रोल होता दिखाया गया है। वीडियो पर अमिताभ ने अपना रिएक्शन देते हुए कहा कि फिल्म के प्रमोशन का इससे अच्छा तरीका नहीं हो सकता साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज को लेकर शुभकामनाएं भी दीं।

Trending Videos
Dasvi: Chhote Miyaan trolled Abhishek Bachchan Amitabh said it is best idea to promote a film
दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया

अभिषेक बच्चन ने बुधवार को अपने ट्विटर अकाउंट पर द वायरल फीवर का वीडियो रिट्वीट करते हुए लिखा, 'यह करने में बहुत मजा आया। धन्यवाद @TheViralFever।' अभिषेक के इस ट्वीट पर अमिताभ ने भी जवाब दिया है। उन्होंने लिखा, 'सुपर...!! फिल्म के प्रमोशन के लिए यह एक अच्छा आइडिया है.....फिल्म के लिए मेरी शुभकामनाएं।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Dasvi: Chhote Miyaan trolled Abhishek Bachchan Amitabh said it is best idea to promote a film
दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में छोटे मियां अभिनेता से पूछते नजर आते हैं कि क्या वह वास्तव में अभिषेक बच्चन हैं, अरुण उन्हें बताते हैं कि यह स्पूफ का जमाना है इस वजह से आजकल यकीन करना मुश्किल हो गया है। इस पर अभिषेक कहते हैं, 'नहीं, इतने बुरे दिन तो नहीं आए की स्पूफ करना शुरू कर दू।' वीडियो के एक अन्य भाग में छोटे मियां अभिषेक को ट्रोल करते हुए उनकी एक्टिंग से पहले उनकी बाइक की तारीफ करते हुए नजर आते हैं।

Dasvi: Chhote Miyaan trolled Abhishek Bachchan Amitabh said it is best idea to promote a film
दसवीं - फोटो : सोशल मीडिया

वीडियो में जब अभिषेक छोटे मियां को बताते हैं कि वह दसवीं में काम कर रहे हैं तो यूट्यूबर उनका मजाक उड़ाते हुए कहते हैं कि वह उनसे बेहतर स्थिति में हैं क्योंकि वह बीए कर चुके हैं। जब अभिषेक उन्हें बताते हैं कि दसवीं उनकी फिल्म का नाम है, तो छोटे मियां उनसे सवाल करते हैं, 'क्या आप दस का सीक्वल बना रहे हैं? अगर ऐसा है तो इसका नाम बीस रख लेते।' बता दें कि अभिषेक की अगली फिल्म दसवीं जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म में यामी गौतम और निम्रत कौर भी हैं। इस फिल्म को सात अप्रैल से नेटफ्लिक्स और जियो सिनेमा पर स्ट्रीमिंग किया जा सकता है। इस फिल्म में अभिषेक बच्चन एक जाट राजनेता के रूप में नजर आएंगे जो जेल में बंद है और इस दौरान जेल से ही दसवीं पास करने की ठान लेता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed