फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अंडरवर्ल्ड संग रिश्ते ने डुबोया इन अभिनेत्रियों का करियर, मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम की तो साथ में तस्वीरें हुईं थीं वायरल

Sat, 06 Jun 2020 08:09 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 06 Jun 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Dawood Ibrahim died of COVID-19? Actress Like Mandakini Hooked Up With Underworld Dons
अंडरवर्ल्ड डॉन - फोटो : Twitter

अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की मौत की अटकलें लगाई जा रही हैं। दरअसल, शुक्रवार को कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि दाऊद की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई है। यह पहला मौका नहीं है जब दाऊद के मौत की अफवाह उड़ी है। मगर, दाऊद की खबर सोशल मीडिया में आते ही उन अभिनेत्रियों की भी चर्चा होने लगी जिनका नाम दाऊद के साथ जुड़ चुका है। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये अभिनेत्रियां।

Dawood Ibrahim died of COVID-19? Actress Like Mandakini Hooked Up With Underworld Dons
अनीता अयूब और दाऊद इब्राहिम - फोटो : Twitter

अनीता अयूब और दाऊद इब्राहिम

दाऊद की 90 के दशक की पाकिस्तानी अभिनेत्री अनीता अयूब से काफी नजदीकियां थीं। दोनों के रिश्ते की अफवाह तेजी से फिल्म इंडस्ट्री में फैलने लगी। खबरें थी कि जब प्रोड्यूसर जावेद सिद्दीकी ने 1995 में अनीता को अपनी फिल्म में लेने से मना किया, तो दाऊद के गैंग ने उसे मार डाला। उस समय दाऊद की फिल्म इंडस्ट्री में खासी दिलचस्पी थी। सुना तो ये भी जाता है कि वो कई फिल्मों में पैसा भी लगाता था। 

Dawood Ibrahim died of COVID-19? Actress Like Mandakini Hooked Up With Underworld Dons
मंदाकिनी, दाऊद - फोटो : social media

मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम

'राम तेरी गंगा मैली' की हीरोइन मंदाकिनी को 1994-95 में दुबई शारजाह में भारत-पाकिस्तान के क्रिकेट मैच के दौरान अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ देखा गया। दोनों की फोटो और कई कहानियों ने सुर्खियां भी बटोरीं। लेकिन मंदाकिनी ने हमेशा इस बात को खारिज किया। मंदाकिनी का करियर 1996 में आई फिल्म जोरदार के साथ खत्म हो गया। कहा ये भी गया कि दाऊद के चलते ही कई फिल्मों में मंदाकिनी को लिया गया। बदनामी हुई तो काम मिलना कम हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Dawood Ibrahim died of COVID-19? Actress Like Mandakini Hooked Up With Underworld Dons
मोनिका बेदी और अबू सलेम - फोटो : social media

मोनिका बेदी और अबू सलेम

मोनिका बेदी को उनके करियर से ज्यादा कॉन्ट्रोवर्शियल लाइफ के लिए जाना जाता है। मोनिका और अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के अफेयर की खबरें जोरों पर रही थीं। बताया जाता है कि फिल्मों में रोल करने के लिए मोनिका बेदी डायरेक्टर्स को अबू सलेम से धमकी भी दिलवाती थीं। पुरानी रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के डर से यह दोनों देश छोड़कर भाग भी गए थे। पकड़े जाने के बाद मोनिका बेदी और अबू सलेम का रिश्ता खत्म हुआ। 

विज्ञापन
Dawood Ibrahim died of COVID-19? Actress Like Mandakini Hooked Up With Underworld Dons
ममता कुलकर्णी - फोटो : SELF

ममता कुलकर्णी और छोटा राजन

अपने छोटे से करियर में ममता कुलकर्णी अपनी एक्टिंग की वजह से नहीं बल्कि फिल्मों में बोल्ड किरदार निभाने के लिए ज़्यादा चर्चा में रहीं। 90 के दशक में वह सुपरहिट हीरोइनों में से एक रही थी। कहते हैं कि ममता कुलकर्णी को फिल्मों में काम छोटा राजन के कहने पर ही मिलता था, वहीं ऐसा कहा जाता है कि ममता और छोटा राजन का अफेयर था और दोनों शादी भी करना चाहते थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed