फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दुबई के जिस होटल में हुई थी श्रीदेवी की मौत, 3 महीने में ही देखने को मिले ये बड़े बदलाव

Thu, 24 May 2018 07:25 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 24 May 2018 07:25 AM IST
विज्ञापन
dawood Ibrahim involve sridevi death in Dubai hotel, these big changes to be seen in three months
Sridevi

दुबई स्थित होटल में श्रीदेवी के निधन को करीब 3 महीने हो चुके हैं। इन 3 महीनों में ही होटल में काफी बदलाव देखने को मिल चुके हैं। कारण, इन 3 महीनों में श्रीदेवी की मौत की गुत्थी उस वक्त और उलझ गई जब दिल्ली के एक रिटायर्ड एसीपी वेद भूषण ने इसे मर्डर बताया। वेद भूषण पिछले कई दिनों से श्रीदेवी की मौत पर कई दावे पेश कर चुके हैं। अब उनके नए खुलासे ने लोगों को हैरान कर दिया है। होटल में जो बदलाव हुए, वो इस प्रकार हैं...

dawood Ibrahim involve sridevi death in Dubai hotel, these big changes to be seen in three months
sridevi

दरअसल, जिस होटल जुमेराह एमिरेट्स टावर में श्रीदेवी का निधन हुआ, वह होटल अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम का बताया जा रहा है। होटल में सारा नया स्टाफ हायर किया गया है और उन्हें चुप रहने की हिदायत दी गई है। साथ ही यह भी कहा गया है कि जिस रूम में श्रीदेवी की मौत हुई वो कमरा किसी को ना देने के लिए कहा गया है। ज्यादातर मामलों में मीडिया के जरिए ये रूम नंबर लीक हो ही जाता है जिसे देखते हुए कई बार होटल के कमरों की सीरीज को बदल दिया जाता है। 

dawood Ibrahim involve sridevi death in Dubai hotel, these big changes to be seen in three months
Sridevi

वैसे भी यदि किसी इंसान की मौत होटल में हो जाती है तो सबसे पहले उस रूम को सील कर दिया जाता है। पूरी जांच होने के बाद होटलकर्मी सबसे पहले कमरे की पूरी तरह से सफाई करते हैं। कमरे के हर एक कोने को बारीकी से साफ किया जाता है। ऐसे मामलों में होटल मैनेजमेंट की कोशिश रहती है कि उस रूम का नंबर किसी को मालूम न हो क्योंकि उस से लोग उस कमरे में रुकने से कतराते हैं। ऐसे में होटल के मालिक को नुकसान होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
dawood Ibrahim involve sridevi death in Dubai hotel, these big changes to be seen in three months
Sridevi

दिल्ली के एक रिटायर्ड एसीपी वेद भूषण की मानें तो उनकी जांच एजेंसी की टीम ने होटल में जाकर रूम नंबर 2208 में श्रीदेवी की मौत का सीन री-क्रिएट किया। गौरतलब है कि श्रीदेवी की मौत होटल के रूम नंबर 2201 में हुई थी जो इसके नीचे वाला रूम है। पुलिस सॉल्यूशन इंडिया की मानें तो होटल में उन्हें उस रूम में जाने की इजाजत नहीं दी गई। दुबई दाऊद का गढ़ माना जाता है। ऐसे में कहा जा रहा है कि श्रीदेवी की मौत का कारण छिपाने में दाऊद का सहारा लिया गया है। 

विज्ञापन
dawood Ibrahim involve sridevi death in Dubai hotel, these big changes to be seen in three months
Sridevi

अपने शक को दूर करने के लिए वेद भूषण एक रात दुबई के होटल जुमेराह एमिरेट्स टावर में ठहरे थे। उनके मुताबिक, यह होटल भी दाऊद का है। ऐसे में दाऊद के लिए मर्डर को नेचुरल डेथ साबित करना कोई मुश्किल बात नहीं होगी। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले फिल्ममेकर सुनील सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया था कि ओमान में श्रीदेवी के नाम पर 240 करोड़ का बीमा हुआ था और उसके क्लेम के लिए उनकी मौत दुबई में होनी जरूरी थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed