बॉलीवुड के सिंघम कहे जाने वाले अजय देवगन पिछले काफी समय से बॉक्स ऑफिस पर एक हिट फिल्म देने की कोशिश कर रहे हैं। उनकी पिछली रिलीज हुईं कई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल दिखाने में नाकाम रहीं। अभिनेता एक के बाद एक प्रोजेक्ट साइन कर रहे हैं। 'सिंघम अगेन' साइन करने के बाद अब खबर आ रही है कि अजय देवगन ने निर्देशक लव रंजन के साथ उनकी एक हिट फिल्म का सीक्वल बनाने के लिए हाथ मिलाया है। अजय देवगन की यह फिल्म और कोई नहीं बल्कि साल 2019 में रिलीज हुई 'दे दे प्यार दे है'। 'दे दे प्यार दे' के सीक्वल में एक बार फिर अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की जोड़ी फैंस का मनोरंजन करने लौट रही है।
De De Pyaar De 2: पर्दे पर फिर जमेगा अजय-रकुल के प्यार का रंग, 'दे दे प्यार दे 2' के लिए लव रंजन से मिलाया हाथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की 'दे दे प्यार दे' ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया था। फैंस के दिलों पर राज करने के साथ ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर भी ताबड़तोड़ कमाई की थी। अकीव अली के निर्देशन में बनी 'दे दे प्यार दे' की रिलीज के चार साल बाद मेकर्स ने इस फिल्म का सीक्वल बनाने का फैसला किया है। चर्चा है कि, लव रंजन ने फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' के निर्देशन की कमान उनके साथ असिस्टेंट डायरोक्टर के तौर पर काम कर चुके निर्देशक को दी है और वह 2024 से फिल्म की शूटिंग शुरू करेंगे।
Sara Ali Khan: सारा अली-जान्हवी कपूर की दोस्ती में आई दरार? मेट्रो इन दिनों की अभिनेत्री के पोस्ट से मचा बवाल
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन हाउस के एक करीबी सूत्र ने बताया कि, 'दे दे प्यार दे 2 के बारे में बात करने के लिए अजय देवगन और लव रंजन ने हाल ही में मुलाकात की थी। दे दे प्यार दे के लेखक लव रंजन और तरुण जैन एक ऐसी स्क्रिप्ट लेकर आए हैं, जो फिल्म के सीक्वल के लिए बिल्कुल परफेक्ट होगी। यह स्क्रिप्ट पहले पार्ट में दिखाई गई चीजों को एक पायदान ऊपर ले जाएगी। पहले पार्ट में आशीष (अजय देवगन) के परिवार को 26 वर्षीय आयशा खुराना (रकुल प्रीत सिंह) के साथ उसके रिश्ते को स्वीकार करते हुए दिखाया गया है, जबकि सीक्वल इस रिश्ते पर आयशा के परिवार के रिएक्शन को दिखाएगा।'
Kalki Koechlin: गोरे रंग की वजह से कल्कि को बॉलीवुड में नहीं मिलता काम, अभिनेत्री ने करियर पर किया खुलासा
'दे दे प्यार दे 2' की स्क्रिप्ट मूल लेखकों द्वारा लिखी गई है और इसका निर्देशन अंशुल शर्मा करेंगे जो लव की पिछली फिल्मों जैसे 'सोनू के टीटू की स्वीटी' और 'तू झूठी मैं मक्कार' के क्रिएटिव डायरेक्टर रहे हैं। अगर चीजें इसी तरह से रहीं तो उम्मीद की जा रही है कि अजय देवगन, रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' के बाद इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। 'दे दे प्यार दे' के पहले पार्ट में आलोक नाथ, जावेद जाफरी, तब्बू और जिमी शेरगिल भी अहम भूमिकाओं में थे।
Rajinikanth: वर्षों बाद बस डिपो पहुंचकर रजनीकांत ने किया सबको हैरान, यहीं से की थी नौकरी की शुरुआत
अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता को आखिरी बार एक्शन फिल्म 'भोला' में देखा गया था। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट फिल्म 'कैथी' का हिंदी रीमेक थी, लेकिन यह दर्शकों को लुभाने में नाकाम रही थी। 'दे दे प्यार दे 2' और 'सिंघम अगेन' के अलावा अजय देवगन की झोली में 'गोलमाल' और 'औरों में कहां दम था' भी है। इसके साथ ही रकुल प्रीत सिंह की बात करें तो अभिनेत्री को आखिरी बार फिल्म 'छतरीवाली' में देखा गया था।
Jolly LLB 3: स्क्रिप्ट तैयार, अदालत में फिर होगा वार! अक्षय-अरशद की 'जॉली एलएलबी 3' की शूटिंग पर आया अपडेट