{"_id":"5ce4f2e9bdec2207554189fb","slug":"de-de-pyaar-de-film-box-office-collection-day-5","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'दे दे प्यार दे' ने पूरी की लागत से दूनी कमाई, अजय देवगन की साल की दूसरी हिट फिल्म बनी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'दे दे प्यार दे' ने पूरी की लागत से दूनी कमाई, अजय देवगन की साल की दूसरी हिट फिल्म बनी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 22 May 2019 12:40 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
De De Pyaar De
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टी सीरीज की कॉमेडी फिल्म दे दे प्यार दे ने रिलीज के पांचवें दिन ही 50 करोड़ का जैकपॉट छू लिया है। अजय देवगन, रकुलप्रीत, तब्बू, जावेद जाफरी और सन्नी सिंह स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे ने इसके साथ ही अपनी लागत से दूनी कमाई करते हुए इस साल की हिट फिल्मों में अपना नाम लिखा लिया है।
2 of 5
de de pyaar de
- फोटो : social media
अजय देवगन की इस साल की ये दूसरी हिट फिल्म है, उनकी साल की पहली फिल्म टोटल धमाल 150 करोड़ रुपए से ऊपर का कारोबार कर चुकी है। 50 साल के कारोबारी व्यक्ति और 25 साल की कॉलेज स्टूडेंट की इस प्यार की कहानी को युवाओं में काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म की कहानी लंदन में अपने परिवार से दूर रह रहे निवेशक की कहानी है जो एक छोटी उम्र की लड़की से प्यार होने जाने के बाद उसे अपनी पत्नी व बच्चों से मिलाने भारत ले आता है।
3 of 5
de de pyaar de
- फोटो : social media
फिल्म ने वीकएंड पर अच्छा कलेक्शन किया और इसकी कमाई में सोमवार और मंगलवार को भी मजबूत देखी गई। बुधवार को जारी आंकड़ों के अनुसार फिल्म दे दे प्यार दे अब तक कुल 50 करोड़ 83 लाख रुपए की नेट कमाई कर चुकी है। फिल्म ने शुक्रवार को 10 करोड़ 41 लाख, शनिवार को 13 करोड़ 39 लाख, रविवार को 14 करोड़ 74 लाख, सोमवार को 6 करोड़ 19 लाख और मंगलवार को 6 करोड़ 10 लाख की कमाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
De De Pyaar De
- फोटो : social media
अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी सबसे पहले 1994 में रिलीज हुई फिल्म विजयपथ में बनी थी। इसके अलावा ये दोनों तक्षक, हकीकत, दृश्यम आदि फिल्मों में भी काम कर चुके हैं। दोनों की जोड़ी दर्शकों की पसंदीदा हिंदी फिल्म जोड़ियों में शुमार रही है।
विज्ञापन
5 of 5
De De Pyaar De
- फोटो : social media
निर्देशक अकीव अली की फिल्म 23 करोड़ 80 लाख रुपए की लागत से बनी है। फिल्म को माउथ पब्लिसिटी का अच्छा फायदा मिल रहा है। नतीजा यह रहा कि छोटे शहरों में फिल्म की कमाई में काफी उछाल देखा जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।