फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुण्यतिथि: मदरसे में पढ़ाने वाले मुकरी इस अभिनेत्री के कारण बने 'नत्थू लाल', नमक हलाल में इन्हीं की प्रेरणा से अमिताभ ने बोली थी इंग्लिश

Sat, 04 Sep 2021 11:14 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 04 Sep 2021 11:14 AM IST
विज्ञापन
Death anniversary: Before acting comedian actor Mukri taught in madrasa, know interesting facts about mukri
मोहम्मद उमर मुकरी - फोटो : सोशल मीडिया

मूंछें हो तो नत्थू लाल जैसी वरना ना हों...फिल्म शराबी में अमिताभ बच्चन का बोला यह डायलॉग आज भी लोगों की जुबान पर रहता है। यह मशहूर संवाद अभिनेता मोहम्मद उमर मुकरी पर फिल्माया गया था। फिल्मों में अपनी कॉमेडी से सभी को हंसाने वाले मुकरी की आज यानी 4 सितंबर को उनकी पुण्यतिथि है।

परदे पर जिन्हें देखते ही दर्शकों के होंठों पर मुस्कुराहट आ जाती थी ऐसे ही एक शख्स थे मोहम्मद उमर मुकरी। चार फुट कद के गोल-मटोल मुकरी ने 600 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। उनकी भूमिका चाहे छोटी ही क्यों ना रही, लेकिन दर्शकों को हंसाने में उन्होंने कभी कंजूसी नहीं की। उस दौरान बड़े से बड़ा स्टार भी मुकरी की हास्य प्रतिभा का कायल था। दिलीप कुमार, सुनील दत्त, राज कपूर, देवानंद, संजीव कुमार, प्राण ही नहीं बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन से भी उनकी गहरी यारी रही।

Death anniversary: Before acting comedian actor Mukri taught in madrasa, know interesting facts about mukri
मोहम्मद उमर मुकरी - फोटो : सोशल मीडिया

नमक हलाल में इन्हीं की प्रेरणा से अमिताभ ने बोली इंग्लिश

कहा तो यह भी जाता है कि अमिताभ बच्चन ने मुकरी से लोगों को हंसाने के गुर सीखे थे। मुकरी को इंग्लिश नहीं आती थी। लेकिन वे बड़े आत्मविश्वास से इंग्लिश के शब्द बोलते थे। मुकरी ये यह अंदाज अमिताभ ने सीखा और इसे नमक हलाल में दर्शाया। जी हां, फिल्म में.. इंग्लिश इज ए फन्नी लैंग्वेज, आई कैन टाक इंग्लिश, आई कैन वाक इंग्लिश... जैसे संवाद बोलकर अमिताभ ने खूब वाहवाही लूटी। यह सब मुकरी की प्रेरणा से उन्होंने किया।

Death anniversary: Before acting comedian actor Mukri taught in madrasa, know interesting facts about mukri
मोहम्मद उमर मुकरी - फोटो : सोशल मीडिया

 5 जनवरी 1922 को हुआ जन्म

मुकरी का जन्म 5 जनवरी 1922 को महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के अलीबाग में हुआ था। उन्होंने अपने बॉलीवु़ड करियर की शुरुआत फिल्म प्रतिमा (1945) से एक्टर दिलीप कुमार के साथ की थी। फिल्मों में आने से पहले मुकरी काजी थे, जिनका काम मदरसे में बच्चों को कुरान पढ़ाना था। लेकिन इससे आमदनी कम होती थी। परिवार चलाने के लिए मुकरी को देविका रानी के फिल्म स्टूडियो बॉम्बे टॉकीज में नौकरी करनी पड़ी लेकिन मुकरी को क्या पता था यहां आकर उनको वो मिलेगा जो पाने के कभी चाह ही उनके अंदर नहीं रही। मुकरी को परदे पर सामने लाने का श्रेय देविका रानी को जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Death anniversary: Before acting comedian actor Mukri taught in madrasa, know interesting facts about mukri
मोहम्मद उमर मुकरी - फोटो : सोशल मीडिया

4 सितंबर 2000 में ली अंतिम सांस

बांबे टाकीज की मालकिन मशहूर अभिनेत्री देविका रानी अक्सर मुकरी को देखा करती थीं। उनका छोटा कद, गोल-मटोल चेहरा और सहज दंतविहीन मुस्कान देखते ही देविका रानी हंसे बिना न रहतीं। मुकरी को देखते ही उनका तनाव दूर हो जाता। उन्होंने सोचा कि यह आदमी कैमरे के पीछे की बजाय परदे पर ठीक रहेगा। बस मुकरी परदे पर आ गए। उनको ज्यादा संवाद बोलने की जरूरत नहीं पड़ी। दर्शक उन्हें देखकर ठहाके भरने लगते। 4 सितंबर 2000 में मुकरी इस दुनिया को छोड़कर चले गए और अपने पीछे छोड़ गए यादें जो उनकी फिल्मों के देख उनके फैंस को आज भी आती है।

विज्ञापन
Death anniversary: Before acting comedian actor Mukri taught in madrasa, know interesting facts about mukri
मोहम्मद उमर मुकरी - फोटो : सोशल मीडिया

50 साल के करियर में 600 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

दिलीप कुमार के साथ आई फिल्म ‘प्रतिमा’ के बाद मुकरी की किस्मत चल पड़ी। मुक्री ने 50 साल के लंबे करियर में कई फिल्मों में अभिनय किया। अपनी मुस्कान, छोटा कद और बढ़िया कॉमेडी से उन्होंने फिल्मों में दर्शकों को खूब लुभाया। मुकरी की चर्चित फिल्मों में परदेस, सजा, मिर्जा गालिब, मदर इंडिया, कालापानी, काली टोपी लाल रूमाल, अनाड़ी,अनुराधा, मनमौजी, असली नकली, फूल बने अंगारे, बहुरानी, पूजा के फूल, मेरा साया, दादी मां, सूरज, मिलन, अनीता, राजा और रंक, इज्जत, पिया का घर, अनोखी रात, चिराग, प्रेम पुजारी, पारस, बांबे टू गोवा, लोफर, नया दिन नयी रात, अर्जन पंडित, फकीरा, गंगा की सौगंध, दि बर्निंग ट्रेन, उमराव जान, नसीब, लेडीज टेलर, लावारिस, खुद्दार, गंगा जमुना सरस्वती, राम लखन, दाता आदि शामिल हैं। अमर अकबर एंथनी के बाद मुकरी हर घर में जाने जाने लगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed