{"_id":"5b120c9f4f1c1b996e8b5fa7","slug":"death-anniversary-jiah-khan-here-is-her-last-10-sms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिया खान की मौत से पहले सूरज पंचोली ने की थी गाली गलौज, ऐसे थे आखिरी 10 एसएमएस ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जिया खान की मौत से पहले सूरज पंचोली ने की थी गाली गलौज, ऐसे थे आखिरी 10 एसएमएस
Sun, 03 Jun 2018 07:48 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 03 Jun 2018 07:48 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
जिया खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान का जन्म 20 फरवरी 1988 को न्यूयॉर्क में हुआ था। महज 25 साल की उम्र में 3 जून 2013 को उन्होंने सुसाइड कर लिया था हालांकि जिया खान की मौत आज भी रहस्य बनी हुई है जो सुलझ नहीं पाई है। जिया खान के ब्वॉयफ्रेंड रहे सूरज पंचोली पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। जिया की खुदकुशी के बाद सूरज को जेल भी जाना पड़ा था।
2 of 5
Jiah Khan
जिया का असली नाम नफीसा रिजवी खान था। बॉम्बे टाइम्स को दिए इंटरव्यू में सूरज पंचोली ने बताया था कि वो फेसबुक के जरिए मिले थे और कुछ ही दिनों में अच्छे दोस्त बन गए थे। हालांकि सीबीआई की चार्जशीट में हुए खुलासों में पता चला है कि जिया की मौत से ठीक पहले सूरज पंचोली के साथ उनके रिश्ते बेहद तल्ख हो चुके थे।
3 of 5
Jiah Khan
जिया खान और सूरज पंचोली का प्यार वाला रिश्ता अब नफरत में बदल चुका था। जिया की मौत से एक घंटे पहले सूरज ने उसे जिस तरह के मैसेज भेजे थे वो हैरान करने वाले हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, जिया की मौत से एक घंटे पहले सूरज ने जिया को 10 मैसेज किए। ये मैसेज बेहद ही अभद्र भाषा में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jiah khan
सीबीआई की चार्जशीट के अनुसार, सुसाइड वाले दिन जिया, सूरज को लगातार फोन और मैसेज कर रही थी लेकिन सूरज ने 10 बजकर 22 मिनट तक कोई जवाब नहीं दिया तो जिया सूरज के घर ही चली गईं। जिया ने जब सूरज के नौकर से सूरज के बारे में पूछा तो उसने बताया कि फोन स्विच ऑफ था और वह अपने पापा के साथ एक मीटिंग में हैं। इसके बाद जिया सूरज के घर के बाहर थोड़ी देर खड़ी रहीं।
विज्ञापन
5 of 5
jiah khan
सूरज ने थोड़ी देर बाद एक शख्स को जिया को बुलाने के लिए भेजा तब तक जिया अपने घर जा चुकी थी। सूरज ने जिया को फोन किया तो जिया ने फोन नहीं उठाया। इसके बाद सूरज ने जिया को गाली गलौज वाले 10 मैसेज भेजे थे जिसके एक घंटे बाद ही जिया ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली थीि।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।