फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पत्नी के निधन के बाद बीच समुंदर में जाकर रोए थे शशि कपूर, गम में बिताए 31 साल

Mon, 07 Sep 2020 12:40 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Mon, 07 Sep 2020 12:40 PM IST
विज्ञापन
Shashi Kapoor Wife Jennifer Kendal Death Anniversary News:  love story of Shashi Kapoor and Jennifer Kendal
शशि कपूर और जेनिफर - फोटो : फाइल

शशि कपूर और उनकी पत्नि जेनिफर कैंडल की प्रेम कहानी को सबसे बेमिसाल लव स्टोरी कहने में कोई हिचकिचाहट नहीं होती। इसकी शुरुआत जितनी सुखद थी,अंत उससे कहीं ज्यादा दर्दनाक हुआ था। 31 साल तक शशि कपूर अकेलेपन का गम झेलते रहे। आज ही के दिन 7 सितंबर 1984 को जेनिफर, शशि कपूर को अकेला छोड़कर चली गई थीं। 

Shashi Kapoor Wife Jennifer Kendal Death Anniversary News:  love story of Shashi Kapoor and Jennifer Kendal
पत्नी जेनिफर केंडल के साथ शशि कपूर - फोटो : फाइल

ये साल 1956 की बात है जब जेनिफर केंडल अपने एक दोस्त के साथ नाटक 'दीवार' देखने रॉयल ओपेरा हाउस गई थीं। शशि कपूर तब 18 साल के थे। नाटक शुरू होने से पहले उन्होंने दर्शकों का अंदाजा लगाने के लिए पर्दे से झांका और उनकी नजर चौथी कतार में बैठी एक लड़की पर गई। जेनिफर को देखते ही शशि उन्हें अपना दिल दे बैठे।

Shashi Kapoor Wife Jennifer Kendal Death Anniversary News:  love story of Shashi Kapoor and Jennifer Kendal
पत्नी जेनिफर केंडल के साथ शशि कपूर - फोटो : फाइल

उन दिनों पृथ्वी थिएटर में काम करने वाले शशि कपूर की कोई बड़ी पहचान नहीं थी। दूसरी तरफ जेनिफर अपने पिता जेफ्री केंडल के थिएटर समूह की लीड अभिनेत्री थीं। जेनिफर से दोस्ती के लिए शशि को बहुत दिन इंतजार करना पड़ा। जब दोस्ती हुई तो दोनों साथ आने-जाने लगे। इस दौर में दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shashi Kapoor Wife Jennifer Kendal Death Anniversary News:  love story of Shashi Kapoor and Jennifer Kendal
शशि कपूर अपने परिवार के साथ - फोटो : फाइल

बीबीसी के मुताबिक, इस प्यार के चलते ही शशि कपूर अपने होने वाले ससुर की थिएटर कंपनी से भी जुड़ गए थे लेकिन जेफ्री कैंडल अपनी बेटी को लेकर काफी पोजेसिव थे और नहीं चाहते थे कि शशि कपूर की उनसे शादी हो। फिर एक दिन जेनिफर ने शशि कपूर के लिए अपने पिता का घर छोड़ दिया। 1958 में शशि कपूर और जेनिफर की शादी हो गई। हालांकि इधर कपूर खानदान भी विदेशी बहू को लेकर सहज नहीं था। एक साल के अंदर शशि कपूर पिता बन गए।

विज्ञापन
Shashi Kapoor Wife Jennifer Kendal Death Anniversary News:  love story of Shashi Kapoor and Jennifer Kendal
शशि कपूर - फोटो : फाइल

शशि कपूर के लिए जेनिफर ने अपना थिएटर प्रेम भी कुर्बान कर दिया था। लेकिन इस दौरान शशि कपूर का फिल्मी करियर परवान चढ़ने लगा और वे बॉलीवुड के ऐसे कलाकार बन गए जिसके पास बहुत काम था। उनकी चर्चा विदेश तक में होने लगी थी। और इस कामयाबी के पीछे सबसे बड़ा हाथ जेनिफर का था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed