मुंबई पहुंचने से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत को केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से वाई श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। उन्हें यह सुरक्षा शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच जुबानी जंग होने के बाद मिली है। बीते दिनों संजय राउत ने अभिनेत्री के लिए कहा था कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वह मुंबई न आएं। जिसके बाद कंगना ने सोशल मीडिया पर खुली चुनौती दी थी कि वह नौ सितंबर को मुंबई आएंगी, जिसकी हिम्मत हो तो रोक ले। वाई श्रेणी की सुरक्षा मिलने पर अब कंगना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
कंगना रनौत को मिली वाई श्रेणी की सुरक्षा, अभिनेत्री बोलीं- 'अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंगना रनौत ने गृहमंत्री अमित शाह को ट्विटर पर टैग करते हुए वाई श्रेणी की सुरक्षा देने पर आभार व्यक्त किया है। कंगना ने अपने ट्वीट में लिखा, 'यह प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज को कोई फासीवादी नहीं कुचल सकेगा, मैं अमित शाह जी की आभारी हूं। वह चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद।'
ये प्रमाण है की अब किसी देशभक्त आवाज़ को कोई फ़ासीवादी नहीं कुचल सकेगा,मैं @AmitShah जी की आभारी हूँ वो चाहते तो हालातों के चलते मुझे कुछ दिन बाद मुंबई जाने की सलाह देते मगर उन्होंने भारत की एक बेटी के वचनों का मान रखा, हमारे स्वाभिमान और आत्मसम्मान की लाज रखी, जय हिंद 🙏 https://t.co/VSbZMG66LT
सोशल मीडिया पर कंगना रनौत का यह ट्वीट वायरल हो रहा है। अभिनेत्री के कई फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों ट्वीट पर संजय राउत के साथ हुई जुबानी जंग में कंगना ने कहा था कि उन्हें मुंबई पुलिस से डर लगता है। कंगना के इसी बयान पर शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि अगर उन्हें मुंबई में डर लगता है तो वापस नहीं आना चाहिए।
संजय राउत के ट्वीट पर कंगना ने लिखा था, 'शिवसेना नेता संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मैं मुंबई वापस ना आऊं। पहले मुंबई की सड़कों में आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। ये मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर की तरह क्यों लग रहा है?' इसके कुछ समय बाद कंगना रनौत ने अपना एक ट्वीट में लिखा है कि वह नौ सितंबर को मुंबई आएंगी किसी में हिम्मत हो तो रोक कर दिखाए।
ऐसे में कंगना रनौत की इस चुनौती के बाद एक मीडिया चैनल से बात करते संजय राउत ने कंगना रनौत पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उनके बयान की चौतरफा निंदा हो रही है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कंगना पर छत्रपति शिवाजी महाराज और महाराष्ट्र का अपमान करने का आरोप लगाया है। हालांकि संजय राउत की टिप्पणी के बाद कंगना रनौत ने ट्विटर पर उनके बयान का करारा जवाब दिया।
पढ़ें: शुरुआत में ऐसे किरदार करते थे ममूटी, एक साल में 35 फिल्में करने का बना चुके हैं रिकॉर्ड