फिल्म 'पद्मावती' की एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी से अपील की है कि वह फिल्म के प्रमोशन के लिए बनाई गई रंगोली बर्बाद किये जाने के मामले में सख्त कार्रवाई करें।
रंगोली बर्बाद करने पर भड़कीं दीपिका पादुकोण, फौरन कर डाला ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इससे पहले अपना गुस्सा जाहिर करते हुए दीपिका पादुकोण ने कहा, 'ये कौन लोग हैं? इस तरह की हरकत के लिए कौन जिम्मेदार है? कब तक हम ऐसा चलते रहने देंगे?'
Who are these people?Who is responsible for their actions?For how long are we going to let this go on? pic.twitter.com/2WFN0jcdua
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) October 18, 2017
allow them to take law into their own hands & attack our freedom & right to individual expression time & again!? pic.twitter.com/jlR5p3seds
— Deepika Padukone (@deepikapadukone) October 18, 2017
गौरतलब है कि फिल्म 'पद्मावती' के प्रमोशन के लिए गुजरात के सूरत में एक मॉल में रंगोली बनाई गई थी। इसे बनाने में 48 घंटे की मेहनत लगी थी। आरोप है कि राजपूत करणी सेना के सदस्यों ने इसे बर्बाद कर दिया। रंगोली बनाने वाले आर्टिस्ट करन ने ट्वीट किया-
#padmavati Rangoli controversy!
Acrowd of 100people cried JAY SRI RAM n rubbed out my 48 hrs' intense work! @deepikapadukone@FilmPadmavati pic.twitter.com/dKazu52UsE
— KARAN K. (@KARANK19522136) October 15, 2017
इस रंगोली को बनाने में 48 घंटे लगे थे। करण ने रंगोली की पहले और उपद्रव के बाद दोनों की फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। करण ने मॉल मैनेजमेंट को खत लिखकर बताया है कि जिस तरह से उनकी रंगोली को और मेहनत को बर्बाद किया गया है वो बेहद अफसोसजनक और शर्मनाक है।
राजपूत करणी सेना फिल्म 'पद्मावती' का लगातार विरोध कर रही है। शूटिंग के दौरान फिल्म के निर्देशक संजय लीला भंसाली के साथ मारपीट का भी आरोप लगा।