{"_id":"5c2de6cdbdec2256c210dbb1","slug":"deepak-thakur-gets-3-films-offers-after-bigg-boss-season-12","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'बिग बॉस' खत्म होते ही बदली बिहार के दीपक ठाकुर की जिंदगी, एक साथ मिले 3 बड़ी फिल्मों के ऑफर्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बिग बॉस' खत्म होते ही बदली बिहार के दीपक ठाकुर की जिंदगी, एक साथ मिले 3 बड़ी फिल्मों के ऑफर्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Thu, 03 Jan 2019 04:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepak Thakur
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'बिग बॉस 12' की ट्रॉफी भले ही दीपक ठाकुर नहीं जीत पाए हों लेकिन बेशक वो 105 दिनों में लोगों के दिलों पर कब्जा जमा चुके हैं। इसका सबूत तब मिला जब दीपक ठाकुर फिनाले के बाद आम जिंदगी में लौटे। 'बिग बॉस' के बाद दीपक ठाकुर अब आम से खास हो चुके हैं तो वहीं शो खत्म होने के 4 दिन बाद ही दीपक की झोली ऑफर्स से भर गई है।
Trending Videos
2 of 5
Deepak Thakur
- फोटो : Instagram
'बिग बॉस सीजन 12' का फिनाले खत्म होते ही दीपक ठाकुर को 'खतरों के खिलाड़ी सीजन 10' ऑफर हुआ है तो वहीं उन्हों तीन बड़ी फिल्मों के ऑफर्स मिले हैं। दीपक को 'बिग बॉस' के ही कंटेस्टेंट रहे करणवीर बोहरा ने अपने प्रोडक्शन हाउस में बन रही फिल्म में गाने का ऑफर दिया। इस फिल्म का नाम 'हमें तुमसे प्यार इतना' हैं। इस फिल्म के हीरो खुद करणवीर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Deepak Thakur
- फोटो : Instagram
करणवीर बोहरा के अलावा श्रीसंथ की पत्नी भुवनेश्वरी ने भी दीपक को फिल्म में काम करने का ऑफर दिया है। इसके अलावा धवन प्रोडक्शन हाउस से भी दीपक को ऑफर किया गया है। इसके अलावा दीपक के पास रियलिटी शो का अगला सीजन भी है। ऐसे में इतना तो साफ है 'बिग बॉस' के सभी 13 कंटेस्टेंट में से जिस कंटेस्टेंट को सबसे ज्यादा फायदा मिला है वह दीपक ठाकुर ही हैं।
4 of 5
deepak thakur
- फोटो : File Photo
दीपक ठाकुर की पॉपुलैरिटी का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हैं। दीपक अपने गांव पहुंच चुके हैं और हर किसी से मिल रहे हैं। वह गांव में अपने सभी दोस्तों को गाना गाकर सुना रहे हैं तो वहीं परिवार के साथ समय भी बिता रहे हैं। आपको बता दें, दीपक ठाकुर 'बिग बॉस सीजन 12' के 3 फाइनलिस्ट में से एक थे।
विज्ञापन
5 of 5
deepak thakur
- फोटो : File Photo
दीपक ठाकुर 20 लाख रुपए लेकर फिनाले की रेस से बाहर हो गए थे। दीपका कक्कड़ ने बिग बॉस सीजन 12 की ट्रॉफी जीती जबकि श्रीसंथ दूसरे नंबर पर रहे। श्रीसंथ पत्नी भुवनेश्वरी और शिल्पा शिंदे के पास पार्टी करते दिखे तो वहीं दीपिका कक्कड़ का घर में जोरदार स्वागत हुआ। कहा जा रहा है कि श्रीसंथ ने दीपक को गिफ्ट के तौर पर अपने तीन जोड़ी जूते दिए हैं। इन जूतों की कीमत 3 लाख 90 हजार बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X