फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीवी की सीता का ऐसा दिखता है परिवार, पति और बेटियों की तस्वीर साझा कर बताई फैमिली की अहमियत

Mon, 27 Jul 2020 03:15 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 27 Jul 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
Deepika Chikhalia shared special note with her family photo
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर निर्माता- निर्देशक रामानंद सागर के चर्चित टीवी सीरियल रामायण में नजर आ चुकीं अभिनेत्री दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर हमेशा सक्रिय रहती हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए ढेर सारा पोस्ट भी साझा करती रहती हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर अपनी जिंदगी से जुड़े किस्से भी बताती रहती हैं। इस बार दीपिका चिखलिया ने अपने परिवार को फैंस से रूबरू करवाया है। 

Deepika Chikhalia shared special note with her family photo
परिवार के साथ दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका चिखलिया ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने परिवार के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है। तस्वीर में वह अपनी दोनों बेटियों और पति के साथ दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में दीपिका चिखालिया का काफी खुश और खूबसूरत परिवार नजर आ रहा है। इस सोशल मीडिया पोस्ट के साथ ही दीपिका ने परिवार का मतलब समझाया है।

Deepika Chikhalia shared special note with her family photo
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका चिखालिया ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'कुछ भी ऐसा नहीं है जो प्यार की तरह काम करता हो... परिवार, दोस्तों से मिलने वाला प्यार आपको काफी खुश रखता है। इसकी उपस्थिति आपको खुश और सुरक्षित महसूस करवाती है। जो आपकी भावनात्मक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से देखभाल करते हैं।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Nothing works as love ...love from family ,friends ...it makes you happy ,keeps you protected you bask in presence of there love and attention,you are looked after emotionally mentally spiritually....living with your family is a very fulfilling experience ...cherish your moments khatta meetha tikha ☺️all kinds of experience happen ...but enjoy 😊 #happy #family #together#love #enjoy#khatta#meetha #cherish #moments #parents #ramayana #ramayan #sitaram #sita....#

A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Chikhalia shared special note with her family photo
दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका चिखालिया ने पोस्ट में आगे लिखा, 'अपने परिवार के साथ रहना एक अच्छा अनुभव होता है। अपने इन्हीं पलों को संजोएं। खट्टा, मीठा हो या तीखा सभी तरह के अनुभव होते हैं लेकिन इनका आनंद लें।' सोशल मीडिया पर दीपिका चिखालिया का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस उनकी तस्वीर और कैप्शन को पसंद कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Deepika Chikhalia shared special note with her family photo
सीता के किरदार में दीपिका चिखलिया - फोटो : सोशल मीडिया

आपको बता दें कि अभिनेत्री दीपिका चिखलिया ने रामानंद सागर के मशहूर सीरियल रामायण में सीता की भूमिका निभाई थी। साल 1987 में शुरू हुए इस सीरियल को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। वहीं बीते दिनों लॉकडाउन के बीच  एक बार फिर से रामायण सीरियल को दूरदर्शन पर प्रसारित करने का फैसला किया था। जिसको फिर से खूब प्यार मिला था।

पढ़ें: कोरोना काल में सोनू सूद को मिला नया मिशन, 50 छात्रों की ऐसे करेंगे मदद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed