फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: आलिया भट्ट के 'हेटर' को फॉलो करती थीं दीपिका पादुकोण? विवाद मचते ही झटपट किया यह काम

Wed, 03 May 2023 07:50 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Wed, 03 May 2023 07:50 PM IST
सार

दीपिका पादुकोण पर आलिया भट्ट के 'हेटर' को फॉलो करने का आरोप लगा है। साथ ही तस्वीरें साझा कर इसका दावा किया जा रहा है। 
 

विज्ञापन
Deepika Padukone Allegedly Following alia bhatt hater on twitter Here The Truth

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने 'मेट गाला 2023' में अपना डेब्यू किया। एक तरफ जहां आलिया इवेंट में अपने लुक को लेकर तारीफें बटोर रही थीं। तो वहीं, दूसरी ओर लोग आलिया की वजह से दीपिका पादुकोण को ट्रोल कर रहे थे। दीपिका ने आलिया की शुरुआत से ठीक पहले 'ऑस्कर 2023' से जुड़ी अपनी बीटीएस तस्वीरों को साझा किया। इसे देखकर नेटिजन्स मानने लगे कि दीपिका, आलिया से बेहद इन्सिक्योर हैं, इसलिए उन्होंने ऐसे वक्त पर ऐसा पोस्ट साझा किया है। इसके बाद दीपिका को लेकर एक और बड़ा दावा किया जा रहा है, जिसने सोशल मीडिया की हलचल को काफी ज्यादा बढ़ा दिया है। 

Deepika Padukone Allegedly Following alia bhatt hater on twitter Here The Truth
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण को लेकर एक ट्विटर यूजर ने दावा किया कि वह एक ऐसे बैकअप अकाउंट को फॉलो करती हैं, जो लगातार आलिया भट्ट के बारे में बुरा-भला पोस्ट करता है। यूजर ने मस्तानी एक्ट्रेस के जरिए फॉलो किए जाने वाले अकाउंट्स का एक स्क्रीनशॉट साझा करते हुए खुद के बैकअप अकाउंट को फॉलो करने का दावा किया है। वहीं, रिपोर्ट की मानें तो ट्वीट के वायरल होते ही दीपिका ने इस यूजर को तुरंत अनफॉलो कर दिया। 

Deepika Padukone Allegedly Following alia bhatt hater on twitter Here The Truth
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

शख्स का ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसे देखने के बाद ट्विटर यूजर्स ताबड़तोड़ रिएक्शन दे रहे हैं। जहां कुछ लोगों ने यह दावा किया है कि उन्होंने दीपिका की फॉलोइंग लिस्ट में इस अकाउंट को देखा था। तो वहीं, कुछ फैंस ने इसकी सूचना एक्ट्रेस को दिए जाने की बात कही है। 



Dahaad Trailer Event: तमन्ना के नाम पर इशारों में विजय को चिढ़ाते नजर आए सोनाक्षी-गुलशन, वीडियो आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Allegedly Following alia bhatt hater on twitter Here The Truth
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

स्क्रीनशॉट साझा करने वाले शख्स ने आगे यह भी लिखा है, 'उन्होंने मेरे टेक्स्ट को देखने के बाद उस अकाउंट को अनफॉलो कर दिया, इसलिए उन्हें निश्चित रूप से इसके बारे में पता नहीं था।' हालांकि, इस ट्वीट की कोई प्रमाणिकता नहीं है। ना ही इस कथित ट्वीट पर अब तक कोई ऑफिशियल बयान जारी किया गया है। 

Kangana Ranaut: 'जुबली' ने मोह लिया कंगना रणौत का मन, एक्ट्रेस ने वामिका गब्बी समेत की पूरी टीम की तारीफ

विज्ञापन
Deepika Padukone Allegedly Following alia bhatt hater on twitter Here The Truth
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो, दीपिका पादुकोण को आने वाले समय में फिल्म 'फाइटर' में देखा जाएगा। इसमें उनके अपोजिट 'ग्रीक गॉड' ऋतिक रोशन होंगे। इसके अलावा दीपिका, प्रभास के साथ 'प्रोजेक्ट के' और अमिताभ बच्चन के साथ 'द इंटर्न' में नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed