बीते दिन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साल 2021 में पहली बार मन की बात की। प्रधानमंत्री मोदी ने इस दौरान देश को संबोधित करते हुए कई मुद्दों पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति को लेकर भी बात की। जिससे बॉलीवुड अभिनेत्रियां भी काफी खुश हुईं और उन्होंने पीएम मोदी का समर्थन किया है।
पीएम मोदी की 'मन की बात' का दीपिका और करीना ने किया समर्थन, सोशल मीडिया पर कही ये बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल 'मन की बात' में पीएम मोदी ने नारी शक्ति के मुद्दे पर बात की। जिसे सुनकर बॉलीवुड डीवाज, करीना कपूर खान और दीपिका पादुकोण भी बेहद खुश नजर आईं। दीपिका और करीना ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इस पर रिएक्शन दिया है।
पीएम मोदी के संबोधन को सुनने के बाद करीना ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में करीना ने लिखा, 'बिना रुके लंबी उड़ान भरने से लेकर गणतंत्र दिवस की परेड में शामिल होने तक, आज देश में महिलाओं की भागीदारी कई गुना बढ़ रही है। देश की बेटी आज निर्भीक, साहसी और राष्ट्र निर्माण की गतिविधियों में बराबर की भागीदार है।'
करीना ही नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण ने भी इसे लेकर अपनी बात रखी। दीपिका ने 'मन की बात' के दौरान के कुछ ग्राफिक्स शेयर किये। इन्हें शेयर करते हुए दीपिका ने लिखा, 'महात्मा गांधी ने कहा है- आप दुनिया में जो बदलाव देखना है वो पहले खुद में लाइए। ये शब्द उन अविश्वसनीय महिलाओं के लिए और दुनिया भर में हर एक महिला के लिए मुश्किल नहीं हो सकते हैं!'
“Be the change you wish to see in the world.”-Mahatma Gandhi
These words couldn’t be truer for these incredible women and for every single woman around the world!#NariShakti #MannKiBaat @PMOIndia https://t.co/DPYzBXNfYt
पोस्ट को शेयर करते हुए दीपिका और करीना दोनों ने ही #NariShakti और #MannKiBaat जैसे हैशटैग्स का इस्तेमाल किया है। बात करें करीना कपूर की तो वो इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को एन्ज्वॉय कर रही हैं। तो वहीं दीपिका पादुकोण अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं।
पढ़ें: हंसल मेहता ने कंगना रणौत की फिल्म को बताया था गलती, अब अभिनेत्री बोलीं- 'अच्छा सिला दिया तूने मेरे प्यार का'