इटली में 14 और 15 नवंबर को शादी करने के बाद दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने कल यानी बुधवार को दीपिका के होमटाउन बेंगलुरु के आलीशान होटल 'द लीला पैलेस' में अपनी पहली रिसेप्शन पार्टी दी। इस रिसेप्शन से पहले की एक तस्वीर दीपिका और रणवीर ने अपने फैंस के साथ साझा की। तस्वीर में दोनों राजसी अंदाज में दिखाई दिए। इस पार्टी में खेल जगत के कई सितारें नजर आए।
रिसेप्शन में ही पत्नी का पल्लू सही करने लगे रणवीर, यूजर्स बोले- 'माशाल्लाह दीपिका तुम बहुत लकी हो'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लेकिन महफिल में जब बाजीराव और मस्तानी की एंट्री हुई तो सभी की नजर इन दो प्यारे कपल पर आ कर टिक गई। दीपिका पादुकोण ने गोल्डन रंग की साड़ी पहनी हुई थी, जबकि रणवीर ब्लैक शेरवानी में दिखे। इस पार्टी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में रणवीर दीपिका का पल्लू सही करते दिखाई दे रहे हैं।

शादी के बाद रणवीर द्वारा दीपिका का इस तरह से ख्याल रखना फैंस को काफी पसंद आ रहा है और हर तरफ इसी वीडियो की चर्चा हो रही है। पत्नियां इस वीडियो में अपने पति को टैग करते हुए कह रही हैं पति हो तो ऐसा। यूजर्स इस वीडियो को देख यही कह रहे हैं वाह, 'कितनी रोमांटिक जोड़ी है।'
A post shared by #DeepVeerwale (@deepika_queen_of_heart) on