फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हार्दिक पांड्या और केएल राहुल के विवाद पर पहली बार बोले करण जौहर, 'मैं शर्मिंदा हूं उन लड़कों को...'

Wed, 23 Jan 2019 01:05 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 23 Jan 2019 01:05 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar FINALLY opens up about the Hardik Pandya and KL Rahul controversy
karan johar
करण जौहर का चैट शो 'कॉफी विद करण' अक्सर चर्चा में रहता है । इस शो में सेलेब्रिटीज आकर अपनी पर्सनल जिंदगी के राज खोलते हैं। सेलेब्रिटीज कभी-कभी कुछ ऐसे खुलासे भी कर देते हैं जिससे वो विवादों में आ जाते हैं । पिछले दिनों क्रिकेटर केएल राहुल और हार्दिक पांड्या शो में पहुंचे थे । हार्दिक ने महिलाओं के बारे में ऐसी टिप्पणी की थी जिसके बाद लोगों ने उन्हें अभद्र बताया । 
Karan Johar FINALLY opens up about the Hardik Pandya and KL Rahul controversy
karan johar - फोटो : Instagram
इतना ही नहीं बीसीसीआई ने दोनों को 2 मैच के लिए बैन भी कर दिया । ये विवाद करीब एक महीने से चल रहा है लेकिन करण जौहर अभी तक चुप थे । अब आखिरकार इस मामले पर करण का बयान आ गया है । ईटी नाऊ से बात करते हुए करण ने कहा, 'ये मेरा शो है और इसकी जिम्मेदारी भी मेरी है ।'
Karan Johar FINALLY opens up about the Hardik Pandya and KL Rahul controversy
hardik pandya, kl rahul
'ये मेरा प्लेटफॉर्म है । मैं ही शो में गेस्ट को इनवाइट करता हूं । यहां पर अगर कुछ गलत होता है तो ये मेरी जिम्मेदारी है । ये मामला जब बढ़ा तो कई रातों तक मैं सो नहीं पाया । मैं सोच रहा था कि इस गलती को कैसे ठीक करूं कि सब पहले जैसा हो जाए । लेकिन यहां मेरी बात सुनने वाला कोई नहीं है ।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Johar FINALLY opens up about the Hardik Pandya and KL Rahul controversy
kl rahul hardik pandya
'ये बात ऐसे लेवल पर पहुंच गई जिस पर मेरा कंट्रोल नहीं है । मैं खुद की सफाई नहीं दूंगा । मैंने बस उन दोनों से वही सवाल पूछे जो मैंने आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स से पूछे थे । मैं सिर्फ सवाल पूछता हूं । वहां से क्या जवाब आएगा ये मेरे बस में नहीं है। मैं शर्मिंदा हूं कि मेरे शो में आने के बाद उन्हें ये सब झेलना पड़ा ।'
विज्ञापन
Karan Johar FINALLY opens up about the Hardik Pandya and KL Rahul controversy
karan johar - फोटो : ANI
'इस विवाद के बाद मेरे बारे में भी बात की गई । लोग कह रहे थे ये सब होने से मेरे शो को टीआरपी मिल रही है और मैं एंज्वॉय कर रहा हूं । सच बताऊं तो मुझे टीआरपी से फर्क नहीं पड़ता है । जो कुछ हुआ मैं उसके लिए माफी मांगता हूं क्योंकि ये मेरे शो पर हुआ । मुझे लगता उन्हें अपनी गलती की सजा मिल चुकी है ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed