{"_id":"5c480d15bdec2273aa6ba57c","slug":"external-affairs-minister-sushma-swaraj-impressed-by-hema-malini-classical-dance-performance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी के शास्त्रीय नृत्य को देख सुष्मा स्वराज हुईं हैरान, तारीफ में कह डाले ये 3 शब्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हेमा मालिनी के शास्त्रीय नृत्य को देख सुष्मा स्वराज हुईं हैरान, तारीफ में कह डाले ये 3 शब्द
Wed, 23 Jan 2019 12:35 PM IST
विजय जैन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजय जैन
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:35 PM IST
विज्ञापन
hema malini
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजनीतिक सफर शुरू करने के बाद हेमा मालिनी (hemamalini) बड़े पर्दे से लंबे समय से गायब है। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि बॉलीवुड की इस ड्रीम गर्ल के डांस और फिल्मों में खूबसूरत अदाओं को भूला जा सकता है। वह एक अच्छी कलाकार के साथ बेहतरीन डांसर भी हैं। मंगलवार को हेमा मालिनी (hemamalini) ने एक बार फिर से ऐसे कुछ करके दिखाया, जिसके देखने के बाद उनकी हर कोई चर्चा कर रहा है।
hema malini
- फोटो : amar ujala
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो बीते मंगलवार को वाराणसी में प्रवासी भारतीय दिवस का आयोजन किया गया। इस खास आयोजन में खूबसूरत अदाकारा और हेमा मालिनी (hemamalini)ने अपने शास्त्रीय नृत्य की बेहद खास परफॉर्मेंस भी दी। उन्होंने अपने डांस परफॉर्मेंस के बारें में ट्वीट करते हुए जानकारी दी थी। उन्होंने लिखा कि गंगा पर आधारित उनकी नृत्य नाटिका तैयार है, जिसका वह मंगलवार को प्रवासी भारतीय सम्मेलन के दौरान मंचन करेंगी।
hema malini
- फोटो : amar ujala
वहीं जब हेमा मालिनी (hemamalini) ने अपने अपना शास्त्रीय नृत्य पेश किया तो आयोजन में मौजूद हर कोई उनकी इस प्रस्तुति में मानों खो गए। प्रवासी भारतीय दिवस के आयोजन में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज (sushma swaraj), यूपी के राज्यपाल राम नाइक, सीएम योगी आदित्यनाथ, बीजेपी नेता वीके सिंह मौजूद थे। खास बात यह है कि उनके नृत्य की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज खूब तारीफ की।
My dream project “Ganga” is at last ready for release! Yes! I have got my beautiful dance ballet on Ma Ganga to be performed at the Pravasi Bharatiya Divas tomorrow in Varanasi. Giving a glimpse of my look as Ganga maiya here for all my Twitter friends. pic.twitter.com/0ZVRCXVM7Z
— Hema Malini (@dreamgirlhema) January 21, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Sushma Swaraj
- फोटो : file photo
गौरतलब है कि नृत्य प्रस्तुति के बाद हेमा मालिनी (hemamalini) द्वारा अनुरोध करने पर सुषमा स्वराज मंच पर आईं और उनकी प्रस्तुति की तारीफ की। इसके बाद सुषमा स्वराज ने कहा, "मेरे पास आपकी परफॉर्मेंस को कहने के लिए शब्द नहीं है। टीवी पर एक कार्यक्रम आता है, वह तीनों शब्द आज आपके परफॉर्मेंस के लिए बहुत सटीक है...अद्भुत, अविश्वसनीय, अकल्पनीय. इतना कहने के बाद सुषमा ने हेमा मालिनी (hemamalini) को गले लगा लिया।
विज्ञापन
हेमा मालिनी
- फोटो : social media
बता दें कि हेमा मालिनी (hemamalini) दिसंबर में मार्कंडेय महादेव के कार्यक्रम में शामिल होने आईं थी तब उन्होंने इस नृत्य नाटिका के बारे में बताया था। साथ ही उन्होंने बताया था कि वह गंगा पर आधारित नृत्य नाटिका का पहली बार मंचन करेंगी। उनके डांस का वीडियो सोशल मीडिय पर भी खूब वायरल हो रहा है उके फैंस डांस को काफी पसंद कर रहे हैं।