बॉलीवुड एक्टे्स शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty), शमिता शेट्टी (Shamita Shetty) और उनकी मां सुनंदा शेट्टी के खिलाफ एक बिजनेसमैन ने शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि शिल्पा शेट्टी के दिवंगत पिता सुरेन्द्र शेट्टी (Surendra Shetty) ने परहाद आमरा (Parhad Amra) से 21 लाख रुपये का लोन लिया था।
इसी कर्ज को लेकर विवाद है। परहद आमरा नाम के इस बिजनेस मैन का आरोप है कि शिल्पा शेट्टी के पिता सुरेंद्र शेट्टी के साथ उसके रिश्ते अच्छे थे तब उन्होंने 2015 में करीब 21 लाख रुपए अपने बिजनेस के लिए आमरा से उधार लिए थे। यह पैसा सुरेंद्र शेट्टी को 2017 में चुकाना था लेकिन उन्होंने नहीं चुकाया। वहीं शिल्पा शेट्टी और उनके परिवार ने इस कर्ज की बात से इनकार कर दिया है और शेट्टी परिवार 29 जनवरी को कोर्ट में पेश होगा।
आमरा का कहना है कि सुनंदा और उनकी बेटियां इस बिजनस में पार्टनर थीं इसलिए उन्हें इस लेनदेन के बारे में पता था। लेकिन 2016 में सुरेन्द्र की मौत हो गई । इसके बाद शेट्टी परिवार ने कर्ज लेने की बात से इनकार कर दिया साथ ही उन्होंने पेमेंट देने से पिता के कारण कोर्ट केस में फंसा शिल्पा और उनका परिवार, वजह बना 21 लाख का लोन भी मना कर दिया है। इसके बाद मुझे कोर्ट की शरण लेनी पड़ी।
वर्क फ्रंट की बात करें तो शिल्पा शेट्टी आजकल टीवी पर रियलिटी शो Super Dancer 3 की जज के रूप में दिखाई दे रही हैं। इस शो में उनके अलावा फिल्म डायरेक्टर अनुराग बसु और कोरियॉग्रफर गीता कपूर भी जज के रूप में मौजूद हैं।
5 of 5
shilpa shetty
- फोटो : instagram
पर्सनल लाइफ की बात करें तो शिल्पा ने 22 नवंबर 2009 को कारोबारी राज कुंद्रा से शादी की थी। शिल्पा की राज कुंद्रा से मुलाकात साल 2007 में ब्रिटिश रियलिटी शो 'बिग ब्रदर' जीतने के बाद हुई थी। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा की पहली मुलाकात लंदन में हुई थी। राज पहले से शादीशुदा थे लेकिन फिर भी दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे और बाद में राज ने शिल्पा से शादी कर ली।