{"_id":"5c480ce7bdec224c741200f7","slug":"salman-khan-to-contest-lok-sabha-election-2019-from-indore-as-congress-candidate","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान खान को लोकसभा चुनाव में इस सीट से उतार सकती है कांग्रेस, राहुल गांधी तक पहुंची बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान खान को लोकसभा चुनाव में इस सीट से उतार सकती है कांग्रेस, राहुल गांधी तक पहुंची बात
Wed, 23 Jan 2019 12:12 PM IST
श्रद्धा चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रद्धा चतुर्वेदी
Updated Wed, 23 Jan 2019 12:12 PM IST
विज्ञापन
salman khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक्ट्रेस करीना कपूर के मध्य प्रदेश से चुनाव लड़ने की खबरों के बाद अब सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड के दबंग सलमान खान भी राजनीति में अपना हाथ आजमा सकते हैं। कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव ने बयान दिया है कि सलमान के नाम पर कांग्रेस विचार कर रही हैं। सलमान खान अगर इंदौर से चुनाव लडेंगे तो इंदौर में युवाओं को फिल्म इंडस्ट्री का फायदा मिलेगा।
salman khan
आपको बता दें कि सलमान ने काफी समय इंदौर में बिताया है। वह अक्सर इंदौर आते रहते हैं। उन्होंने कई बार इंदौर के प्रति अपने प्रेम को भी दर्शाया है। इससे पहले सलमान खान का एक इंटरव्यू वायरल हुआ था। जिसमें मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री बने कमलनाथ की तारीफ कर रहे थे। वह कह रहे थे, कि अगर मैं छिंदवाड़ा से होता तो कमलनाथ को वोट देता।
salman khan
सलमान से पहले बॉलीवुड अभिनेत्री और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर की भी भोपाल से चुनाव लड़ने की सुगबुगाहटें थीं. करीना कपूर को भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस के टिकट दिए जाने की चर्चा थी। पार्टी के कुछ नेता ऐसा चाहते हैं और अपनी इच्छा हाईकमान राहुल गांधी को बता चुके हैं। हालांकि सलमान खान का इस बारे में अभी कोई बयान नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
kareena kapoor khan
करीना के ससुर और पूर्व क्रिकेटर मंसूर अली खां पटौदी कांग्रेस (Congress) की तरफ से भोपाल से लोकसभा चुनाव (LokSabha Election) लड़ चुके हैं हालांकि वे हार गए थे। भोपाल के कुछ स्थानीय नेता करीना को भोपाल से सांसद बनाना चाहते हैं। हालांकि करीना ने इन संभावनाओं का ये कहते हुए खंडन कर दिया है कि उन्हें अभी फिल्मों से फुरसत है।
विज्ञापन
kareena kapoor khan
- फोटो : instagram
कांग्रेसियों का मानना है कि 40 साल से भोपाल सीट हार रही कांग्रेस (Congress) को करीना कपूर खान चुनाव जिता सकती हैं क्योंकि युवाओं में करीना कपूर खान (kareena kapoor khan) की अच्छी फैन फॉलोइंग है।