शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) और कियारा आडवानी (Kiara Advani) की फिल्म 'कबीर सिंह' (Kabir Singh) की शूटिंग इन दिनों दिल्ली (Delhi) में चल रही हैं। फिल्म के सेट से शाहिद और कियारा का लुक सामने आया है। फिल्म का पोस्टर पहले ही रिलाज किया जा चुका है जिसमें फिल्म के नाम से लेकर फिल्म की रिलीज डेट तक की जानकारी थी।
अब फिल्म के सेट से लीक हुई तस्वीरों को देख आप ये भी जान जाएंगे कि फिल्म में शाहिद का लुक कैसा होगा। बढ़ी हुई दाढ़ी, खाली बदन में शाहिद को पहचानना जरा मुश्किल लग रहा है। सामने आई तस्वीरों में शाहिद के साथ कियारा भी दिख रही हैं और दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़ बात करते दिखाई दे रहे हैं।
इससे पहले भी दिल्ली के मिरांडा हाउस कॉलेज का वीडियो वायरल हुआ था जिसमें शाहिद कियारा को बाइक पर कॉलेज छोड़ते हुए दिख रहे थे। इस फिल्म में एक्ट्रेस टीना सिंह (Tina Singh) भी अहम भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म इस साल 21 जून को रिलीज होगी और इस फिल्म को लिखा है संदीप वांगा ने जो कि फिल्म का डायरेक्शन भी कर रहे हैं।
फिल्म में शाहिद के 4 अलग-अलग लुक होंगे। फिल्म में शाहिद कपूर का साथ देंगी कियारा आडवाणी। 'अर्जुन रेड्डी' के रीमेक में शाहिद कपूर एक्टर विजय देवरकोंडा का रोल निभाएंगे, जिसमें वह एक शराबी डॉक्टर बनेंगे। 'अर्जुन रेड्डी' तेलुगू फिल्म में विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे ने भूमिका निभाई थी। पिछले साल ओपनिंग वीकेंड में ही 'अर्जुन रेड्डी' ने करीब 31 करोड़ रुपए का कारोबार किया था।
'अर्जुन रेड्डी' की कहानी प्यार में धोखा खाए एक गुस्सैल और शराबी सर्जन के बारे में है। यह फिल्म तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी फिल्म थी जिसने बिजनेस के लिहाज से काफी कमाई की थी। इस फिल्म को यूथ ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म की कामयाबी देख ना सिर्फ 'बाहुबली' के निर्देशक एस एस राजामौली ने उनकी तारीफ की बल्कि निर्देशक रामगोपाल वर्मा भी उनके मुरीद हो गए थे। शाहिद कपूर स्टारर कबीर सिंह को भी भारी भरकम बजट के साथ बनाया जाएगा। अब देखना ये होगा कि क्या कबीर बेदी भी अर्जुन रेड्डी की तरह धमाल मचा पाती है या नहीं।