फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी KISS करते रहे दीपिका-रणवीर, देखकर किसी के मुंह से नहीं निकली थी आवाज

Wed, 14 Nov 2018 01:29 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Nov 2018 01:29 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh continue kissing after intimate scene shooting over
Goliyo Ki Rasleela Ram Leela - फोटो : twitter

बीते 6 साल से रणवीर और दीपिका एक दूसरे को डेट कर रहे थे। यह दोनों पहली बार एक साथ संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' में नजर आए थे। इसी फिल्म से इन दोनों के इश्क की दास्तां शुरू हुई और आज इटली में सात फेरे लेकर हमेशा हमेशा के लिए एक दूसरे के हो जाएंगे। तो चलिए आज आपको रणवीर-दीपिका की लवस्टोरी से जुड़ी ऐसी बात बताते हैं जिसका खुलासा इनकी फिल्म के एक क्रू मेंबर ने किया।

Deepika Padukone and Ranveer Singh continue kissing after intimate scene shooting over
deepika and ranveer - फोटो : twitter

दीपिका और रणवीर की ऑनस्क्रीन और ऑफस्क्रीन केमिस्ट्री लोगों को खूब पसंद आती है। इन दोनों ने पहली बार एक साथ बड़े परदे पर लाने वाले कोई और नहीं संजय लीला भंसाली ही हैं। साल 2013 में भंसाली ने 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फिल्म में दोनों को बतौर लीड एक्टर लिया था। कहा जाता है कि यही वह फिल्म थी जहां से दोनों की मोहब्बत की शुरुआत हुई थी। इस सीन में दीपवीर के कई लव मेकिंग सीन भी थे। कहा जाता है कि कुछ सीन्स करते वक्त यह दोनों इतने खो गए थे कि डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी वह नहीं रुके।

Deepika Padukone and Ranveer Singh continue kissing after intimate scene shooting over
deepika and ranveer - फोटो : twitter

इस बात का खुलासा फिल्म के क्रू मेंबर ने किया है। क्रू मेंबर ने बताया - 'हमें ऐसा लगता था कि दोनों के बीच कुछ तो हैं। यह बात फिल्म के गाने अंग लगा दे रे' गाने की शूटिंग के दौरान कंफर्म हुई। किसिंग सीन बहुत पैशिनेट था। किसी ने एक शब्द भी नहीं कहा था तब। मैं उस सीन को भूल नहीं सकता हूं। सिर्फ सक्रीन पर देखता हूं।' क्रू मेंबर ने कहा - 'वह दोनों उस वक्त भी किस करते थे जब डायरेक्टर कट बोल देता था। कट बोलने के बात भी जब दोनों एक दूसरे को किस करते रहे तब हमें कंफर्म हो गया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh continue kissing after intimate scene shooting over
Bajirao Mastani - फोटो : File Photo

आपको बता दें, दीपिका और रणवीर ने एक साथ 4 फिल्मों में काम किया है। पहली फिल्म साल 2013 में 'गोलियों की रासलीला राम-लीला', दूसरी 'फाइनडिंग फैनी', तीसरी साल 2015 में आई 'बाजीराव-मस्तानी' और चौथी इस साल रिलीज हुई फिल्म 'पद्मावत' हैं। रणवीर सिंह से पहले दीपिका का नाम कई लोगों के साथ जुड़ चुका है। जिनमें रणबीर कपूर, सिद्धार्थ मालिया का नाम भी शामिल है। सबसे ज्यादा दीपिका और रणबीर कपूर का अफेयर चर्चा में रहा। इन दोनों ने लंबे वक्त तक एक दूसरे को डेट किया हालांकि बाद में ब्रेकअप हो गया। कई इंटरव्यू के दौरान दीपिका कह चुकी हैं कि ब्रेकअप के बाद वह डिप्रेशन में चली गई थीं। 

विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh continue kissing after intimate scene shooting over
deepika-ranveer wedding - फोटो : instagram

दीपिका और रणवीर की शादी इटली के लेक कोमो के विला डेल बालबियानेलो में कर रहे हैं। यह दोनों दो रीति-रिवाज से शादी कर रहे हैं। 14 नवंबर को कोंकणी रीति से और 15 नवंबर को सिंधी रीति से। शादी के लिए जिस विला को इन दोनों ने बुक किया है उसकी सुरक्षा काफी कड़ी कर दी गई है। जानकारी के अनुसार तीन अलग-अलग लेवल की सिक्योरिटी का बंदोबस्त किया है। इस शादी में करीब 40 मेहमानों के शरीक होने की बात कही जा रही है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed