फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी होते ही दीपिका-रणवीर का हनीमून प्लान लीक, अनुष्का और विराट को करेंगे फॉलो

Thu, 15 Nov 2018 11:16 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 11:16 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh Honeymoon plan leaked
Deepika and Ranveer Singh - फोटो : twitter

दीपवीर की शादी होते ही हर कोई यह जानने के लिए एक्साइटेड है कि आखिर यह न्यूली वेड कपल शादी के बाद हनीमून पर कहां घूमने जाएगा। इन दोनों ने बुधवार को कोंकणी रीति से शादी की और गुरुवार को सिंधी रीति से शादी करेंगे। शादी होते ही एक बार फिर से इन दोनों के हनीमून प्लान की चर्चा तेज हो गई है। 

Deepika Padukone and Ranveer Singh Honeymoon plan leaked
ranveer and deepika - फोटो : twitter

पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह हनीमून पर शादी के तुरंत बाद नहीं जाएंगे। वहीं हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार दीपवीर काम पर लौटने से पहले एक छोटा सा हनीमून प्लान करेंगे। हनीमून पर जाने के बाद ही दोबारा फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे।

Deepika Padukone and Ranveer Singh Honeymoon plan leaked
deepika and ranveer - फोटो : twitter

दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों की शादी से पहले ही हनीमून प्लान को लेकर सोशल मीडिया पर मीम्स बनने लगे थे। दरअसल, दीपिका Goibibo ट्रेवल कंपनी के विज्ञापनों में नजर आती हैं तो वहीं रणवीर MakeMyTrip के। इसी वजह से दोनों के हनीमून प्लान को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स कपल से सवाल पूछ रहे हैं कि हनीमून पैकेज किस कंपनी से बुक होगा।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh Honeymoon plan leaked
deepika and ranveer - फोटो : twitter

दीपिका और रणवीर हनीमून पर कहां जाएंगे इस बात की तो कोई जानकारी नहीं मिली है। इतना जरूर है कि जगह अनुष्का-विराट के हनीमून की तरह काफी खास होगी। अनुष्का और विराट कोहली की शादी 11 दिसंबर 2017 को हुई थी। इन दोनों ने भी इटली में शादी की थी और हनीमून के लिए फिनलैंड गए थे। ऐसे में दीपवीर हनीमून के लिए किस जगह का चुनाव करेंगे यह एक बड़ा सवाल है। 

विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh Honeymoon plan leaked
ranveer deepika - फोटो : Instagram

आपको बता दें, दीपवीर ने 14 नवंबर को कोंकणी रीति से शादी की और 15 नवंबर को सिंधी रिवाज से शादी करेंगे। इटली के लेक कोमो झील के पास बनी सुंदर विला में यह दोनों आज एक बार फिर से सात फेरे लेंगे। खबरों की मानें तो सिंधी रिवाज से हो रही शादी में विला को लाल रंग के फूलों से सजाया गया है। कहा जा रहा है कि इस दिन भी दीपिका और रणवीर सब्यसाची के कपड़े पहनेंगे। जानकारी के मुताबिक दीपिका इस दिन लहंगा पहन रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed