फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करोड़ों की संपत्ति का मालिक है दीपिका का एक्स ब्वॉयफ्रेंड, रणवीर से शादी पर ऐसे दिया रिएक्शन

Fri, 26 Oct 2018 12:11 PM IST
Riya Kumari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Riya Kumari Updated Fri, 26 Oct 2018 12:11 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone and ranveer singh marriage what is siddharth mallya reaction
deepika padukone, siddharth mallya - फोटो : twitter

अनुष्का शर्मा, सोनम कपूर और नेहा धूपिया के बाद अब सभी को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी का इंतजार है। पिछले दिनों दीपिका और रणवीर ने खुद सोशल मीडिया पर शादी की तारीख बताई थी। दोनों ने शादी का एक कार्ड फैंस के लिए शेयर किया था।

deepika padukone and ranveer singh marriage what is siddharth mallya reaction
ranveer singh and deepika padukone - फोटो : file photo

कार्ड के मुताबिक, शादी 15 नवंबर को होगी जबकि 13 और 14 तारीख को संगीत, मेहंदी और हल्दी की रस्म होगी। तारीख सामने आने के बाद फैंस अब दोनों को शादी के बंधन में जुड़े देखना चाहते हैं। ऐसे में दोनों को लगातार सोशल मीडिया पर बधाईयां दी जा रही हैं तो भला दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ माल्या कैसे पीछे रहने वाले थे।

deepika padukone and ranveer singh marriage what is siddharth mallya reaction
deepika padukone, ranveer singh - फोटो : file photo
दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कार्ड शेयर किया तो उस पर सिद्धार्थ माल्या ने रिएक्शन दिया। सिद्धार्थ ने 'किस' वाला इमोजी कमेंट किया। खबरों के मुताबिक, दीपिका और सिद्धार्थ करीब 2 साल तक रिलेशनशिप में थे हालांकि दोनों ने कभी इसे एक्सेप्ट नहीं किया लेकिन अक्सर दोनों को इवेंट्स और पाटियों में देखा जाता था। बता दें कि सिद्धार्थ, बिजनेसमैन विजय माल्या के बेटे हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone and ranveer singh marriage what is siddharth mallya reaction
deepika padukone, ranveer singh - फोटो : file photo

वेबसाइट मिड डे की खबर के मुताबिक, दीपिका और रणवीर साउथ इंडियन और नॉर्थ इंडियन दोनों ट्रेडिशनल तरीके से शादी करेंगे। ऐसा इसलिए होगा क्योंकि दीपिका साउथ इंडियन हैं और रणवीर पंजाबी फैमिली से हैं। शादी का ये फंक्शन 4 दिन तक चलेगा।

विज्ञापन
deepika padukone and ranveer singh marriage what is siddharth mallya reaction
deepika padukone, ranveer singh - फोटो : file photo

इस वजह से दोनों के परिवार ने फैसला लिया है कि दोनों धर्मों से शादी होगी। शादी में सिर्फ परिवार और करीबी रिश्तेदार ही शामिल होंगे। इसके अलावा फराह खान, शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली और आदित्य चोपड़ा के भी शादी में शामिल होने की उम्मीद है। रणवीर की ओर से अर्जुन कपूर के शादी में शरीक होने की उम्मीद है। रणवीर और अर्जुन की दोस्ती बी टाउन में काफी फेमस है। खबरों के मुताबिक, रणवीर और दीपिका 1 दिसंबर को दुबई के ग्रांड हयात होटल में रिसेप्शन देंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed