फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PHOTOS: नंदी पूजा से लेकर शादी की पहली तस्वीर तक, ये है दीपिका-रणवीर का पूरा वेडिंग एलबम

Thu, 15 Nov 2018 09:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 15 Nov 2018 09:31 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding pictures out take a look of entire album
ranveer deepika - फोटो : twitter

जिस खूबसूरत लम्हें का दीदार करने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे आखिरकार वह इंतजार खत्म हुआ। दीपिका और रणवीर की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में दीपवीर एक साथ बहुत खुश नजर आ रहे हैं। यह शादी दो रिवाजों कोंकणी और सिंधी से हुई थी और इन दोनों ही शादी समारोह की एक-एक तस्वीर दीपवीर ने सोशल मीडिया पर शेयर कर दी है। तो चलिए आपको दीपिका और रणवीर की पहली तस्वीर से लेकर शादी की तस्वीरों तक का पूरा वेडिंग एलबम दिखाते हैं।



Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding pictures out take a look of entire album
ranveer deepika - फोटो : twitter
दीपिका और रणवीर ने एक साथ सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को शेयर किया। खास बात यह है कि दीपिका ने जहां कोंकणी रिवाज से हुई शादी की तस्वीर को ट्विटर और इंस्टाग्राम पर साझा किया तो वहीं रणवीर ने सिंधी रिवाज से हुई शादी की तस्वीर को। इन दोनों ही तस्वीर में दीपिका और रणवीर एक साथ बला के खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ही रीतियों से हुई शादी में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने सब्यसाची की डिजाइनर ड्रेस पहनी थी। कोंकणी रीति से हुई शादी में दीपिका सुनहरे और लाल रंग के कॉम्बिनेशन की साड़ी पहने हुए हैं। इसके साथ ही सोने की पारंपरिक ज्वैलरी पहने हुए हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on


 
Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding pictures out take a look of entire album
Deepika and Ranveer - फोटो : instagram

वहीं रणवीर सफेद कुर्ते के साथ धोती पहने हुए दिखाई दिए। दोनों गले में लाल रंग के फूलों से बनी वरमाला पहने हुए हैं। तस्वीर में दीपिका रणवीर को देखकर मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही हैं। रणवीर हाथ में हार पकड़े हुए दिखाई दिए तो वहीं दीपिका गोद में लाल रंग के कपड़े पकड़े हुए बैठी हुई हैं। शादी की दूसरी तस्वीर की बात करें तो इसमें भी यह जोड़ा कहर ढा रहा है। इस तस्वीर में दीपिका और रणवीर गुलाबी रंग के कपड़ों में नजर आए। सिंधी रीति से हुई शादी में दीपिका ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ है तो वहीं रणवीर गुलाबी रंग की शेरवानी के साथ उसी रंग की पगड़ी पहने हुए हैं। जबकि दीपिका बड़ा सा मांग टीका और हाथ में लाल रंग के चू़ड़ा के साथ कलीरें पहनी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding pictures out take a look of entire album
deepika ranveer - फोटो : instagram
शादी से पहले इस कपल ने इंगेजमेंट की। सगाई और मेहंदी की ज्यादा तस्वीरें तो सामने नहीं आई लेकिन डांस करते हुए वीडियो और तस्वीरें जरूर आई हैं। संगीत सेरेमनी की इस तस्वीर में दीपिका ऑफ व्हाइट कलर का शरारा पहने नजर आई थीं। वहीं रणवीर सिंह ने ब्लैक कलर का कुर्ता पायजामा पहना हुआ है। इसके साथ ही दोनों के एक साथ डांस का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दोनों कूद फांद करते हुए नजर आए।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Wedding dances with @ranveersingh and @deepikapadukone 💃💃💏❤ #deepveerwedding #ranveersingh #deepveer #deepikapadukone #deepikaranveerwedding #deepikaranveerkishadi #deepveerwedding #deepveerkishaadi#deepikaranveer @ranveersingh_holic #deepveerwedding#deepveer Follow ➡ @ranveersingh_holic for more updates🙏👌😘 @ranveersingh_holic #ranveersingh_holic @ranveersingh @deepikapadukone @iamsrk #morningpost#bajiraomastani#ranveersing#GainLikes 👑💘❤💙💚💛💜💝💋💟😍💕 * * * * * { Follow for more ➡ @ranveersingh_holic } * * * * ❤😍❤😍❤😍❤😍❤ #deepveer #salmankhan #shahrukhkhan#deepveer #bollywoodactress #katrinakaif #priyankachopra #varundhawan #aliabhatt #sonamkapoor #kingkhan👑 #bollywoodcouple #akshaykumar #jacquelinefernandez #india

A post shared by 🌹 RANVEER SINGH FC🌹 (@ranveersingh_holic) on





 
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh wedding pictures out take a look of entire album
ranveer singh - फोटो : twitter
शादी से पहले दीपिका और रणवीर की हल्दी रस्म हुई थी जिसकी तस्वीरें भी खूब वायरल हुईं। रणवीर के घर से हल्दी रस्म की कुछ तस्वीरें आई थीं। रणवीर के घर को फूलों से सजाया गया था। रणवीर की सफेद कुर्ता-पायजामा पहने और तिलक लगाए दिखाई दिए थे। एक तस्वीर में रणवीर के हाथ और चेहरे पर हल्दी लगी दिख रही है और वो भांगड़ा कर रहे हैं। 


 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed