VIDEO: जेएनयू पहुंचीं दीपिका पादुकोण, आइशी घोष से की मुलाकात, जय भीम के लगे नारे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बता दें कि दीपिका आज (7 जनवरी) की शाम साबरमती टी प्वाइंट पहुंचीं और छात्रों को समर्थन दिया। सोशल मीडिया पर दीपिका की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं। एएनआई द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए वीडियो में दिखाई दे रहा है कि दीपिका छात्रों के साथ खड़ी हुई हैं और वहीं साथ मौजूद खड़े छात्र जय भीम के नारे लगा रहे हैं।
The first video appears @deepikapadukone emerges from #JNU Deepika Padukone YOU ROCK pic.twitter.com/uup36Lg0BL
A post shared by iDiva (@idivaofficial) on
दरअसल हाल ही में पांच जनवरी को जेएनयू में छात्रों के साथ हुई मारपीट और हिंसा की खबर सामने आई थी। करीब 40-50 नकाबपोश लोग कैंपस में घुसे और छात्रों के साथ जमकर मारपीट की। इस मामले में दीपिका से पहले आलिया भट्ट, अनुराग कश्यप, दीया मिर्जा, कृति सेनन, स्वरा भास्कर, अनुभव सिन्हा, नीरज घेवान और विशाल भारद्वाज सहित कई बॉलीवुड हस्तियां अपनी बात रख चुकी हैं।
गौरतलब है कि दिल्ली में जेएनयू हिंसा को लेकर न मुंबई में भी विरोध देखने को मिल रहा है। हिंसा के विरोध में मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया पर पांच जनवरी की रात से प्रदर्शन हो रहा है। इस विरोध प्रदर्शन में आम लोगों के साथ ही साथ बॉलीवुड के सितारे भी शामिल हैं।