फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

‘शिकारा' के ट्रेलर लॉन्च में विधु ने किया सनसनीखेज खुलासा, इस वजह से करना चाहते थे खुदकुशी

Tue, 07 Jan 2020 06:32 PM IST
anand anand अमित कुमार सिंह, मुंबई
अमित कुमार सिंह, मुंबई Published by: anand anand Updated Tue, 07 Jan 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra reveal during Shikara Trailer launched he wanted commit suicide
Shikara Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai

'मुन्नाभाई', '3 इडियट्स', 'पीके' और 'संजू' जैसी फिल्मों का निर्माण कर चुके फिल्मकार विधु विनोद चोपड़ा जल्द ही अपने करियर की सबसे खास फिल्म लेकर दस्तक देने वाले हैं। इस फिल्म का नाम 'शिकारा' है। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों पर आधारित है जिसे उन्होंने अपनी मां की याद में बनाया है। इस फिल्म को बनाने में विधु को करीब 11 साल का लंबा वक्त लग गया।

Vidhu Vinod Chopra reveal during Shikara Trailer launched he wanted commit suicide
Shikara Trailer launch - फोटो : amar ujala mumbai

नई टीम के साथ किया काम 
विधु ने इस फिल्म में कलाकारों से लेकर अपने क्रू तक में नए लोगों को जगह दी है। इस पक्ष पर प्रकाश डालते हुए विधु विनोद चोपड़ा ने बताया कि वह इस फिल्म में नयापन चाहते थे। वह नए कलाकारों के उत्साह को इस्तेमाल करना चाहते थे। यह फिल्म करीब 4000 कश्मीरी पंडितों के साथ शूट की गई है। उनमें से काफी शरणार्थी ऐसे थे जो शूट के दौरान भी काफी भावुक हो गए थे। फिल्म में 1987 से लेकर आज तक की परिस्थिति को दिखाया जाएगा।

Vidhu Vinod Chopra reveal during Shikara Trailer launched he wanted commit suicide
Vidhu Vinod Chopra - फोटो : Social Media

खंडाला में आया था आत्महत्या का विचार
ट्रेलर लॉन्च इवेंट में विधु ने एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वह अपनी जिंदगी में एक वक्त ऐसे हालात में भी थे जब वह खुद को खत्म कर लेना चाहते थे। उस वक्त वह खंडाला में थे। यह बात समारोह में मौजूद उनके बेटे को भी नहीं पता थी। उन्होंने कहा, 'मुझे खुशी है कि मैंने यह फिल्म बनाई है। यह फिल्म उन सभी चार लाख कश्मीरी पंडितों के लिए है जिनके ना चाहते हुए भी अपने ही देश में शरणार्थी भी बनना पड़ गया था।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Vidhu Vinod Chopra reveal during Shikara Trailer launched he wanted commit suicide
Shikara - फोटो : social media

जेएनयू हिंसा पर बयान
जेएनयू में हुई हिंसा को लेकर विधु ने कहा, 'किसी भी तरह के हिंसा की कोई भी जगह नहीं है। मैंने बोलने की जगह यह फिल्म बनाई है। जिसमें आपको मेरी प्रतिक्रिया का अंदाजा भी हो जाएगा। मैं बहुत ही सकारात्मक व्यक्ति हूं। मेरे अनुसार चाहे किसी भी तरह की बुरी परिस्थिति क्यों ना आ जाए लेकिन सभी बुरे वक्त को पार कर नई उम्मीद जरूर आती है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed