फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस साल वर्दी पहन देश का मान बढ़ाएंगे ये सितारे, परदे पर दिखेगी इन जांबाजों की कहानी

Tue, 07 Jan 2020 06:11 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Tue, 07 Jan 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
Upcoming bollywood movies on army Like Bhuj The Pride Of India
वर्दी में दिखेंगे ये बॉलीवुड सेलेब्स - फोटो : Twitter

बॉलीवुड में युद्ध पर आधारित आपने कई फिल्में देखी होंगी फिर वो चाहे भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध पर आधारित हो या फिर भारत-चीन के बीच। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाती रही हैं। इस साल भी बड़े परदे पर सेना के कुछ जांबाजों की कहानियां दिखाई जाने वाली हैं। इन फिल्मों की कास्ट और नाम भी तय हो चुके हैं। जानिए कौन सी हैं वो फिल्में।

Upcoming bollywood movies on army Like Bhuj The Pride Of India
Vicky Kaushal - फोटो : social media

सैम मानेकशॉ 

राजी बनाकर सौ करोड़ी निर्देशकों की लिस्ट में शामिल हुईं निर्देशक मेघना गुलजार ने कुछ महीने पहले भारतीय सेना के मशहूर अफसर सैम मानेकशॉ पर फिल्म बनाने का एलान किया था। यह कहानी 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध में पाकिस्तान को धूल चटाने वाले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बहादुरी दर्शाएगी। फिल्म उरी के साथ देशभक्ति वाली फिल्मों का नया चेहरा बनकर उभरे विक्की कौशल इस फिल्म में मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे। मेघना गुलजार की सैम पर बनने वाली फिल्म के 2021 में शुरू होने का अंदाजा लगाया जा रहा है।

Upcoming bollywood movies on army Like Bhuj The Pride Of India
गुंजन सक्सेना के किरदार में जान्हवी कपूर - द कारगिल गर्ल का पोस्टर - फोटो : twitter

गुंजन सक्सेना

श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी एक बायोपिक में मुख्य किरदार निभा रही है। निर्माता करण जौहर की यह फिल्म भारतीय वायु सेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की ज़िंदगी से प्रेरित है। गुंजन सन 1999 में युद्ध के दौरान कारगिल में तैनात थीं। तब गुंजन ने इस युद्ध में जो योगदान दिया उससे उन्हें 'कारगिल गर्ल' भी कहा जाने लगा। फिल्म 13 मार्च 2020 को रिलीज होने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Upcoming bollywood movies on army Like Bhuj The Pride Of India
'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' - फोटो : Twitter

भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया

फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' के बाद अजय देवगन 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगे। फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हो चुका है। यह फिल्म 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है और अजय इसमें इंडियन एयरफोर्स के विंग कमांडर विजय कार्णिक का किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि कार्णिक 1971 के युद्ध में भुज के एयरबेस के इंचार्ज थे और पाकिस्तानी की बमबारी के बावजूद उन्होंने एयरबेस को ऑपरेशनल रखा था।

विज्ञापन
Upcoming bollywood movies on army Like Bhuj The Pride Of India
varun dhawan - फोटो : amar ujala

अरुण खेत्रपाल

परमवीर चक्र विजेता और 1971 के युद्ध में शहीद हुए सेकंड लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर भी फिल्म बनने जा रही है। फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन करेंगे और इस फिल्म प्रोड्यूसर दिनेश विजन हैं, जिन्होंने एक बार पहले भी वरुण धवन के साथ बदलापुर में काम किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed