{"_id":"5c2631b9bdec2257216b8bb2","slug":"deepika-padukone-becomes-film-producer-in-meghna-gulzar-film-chapaak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'तेजाब हमले की पीड़िता' के बाद 'छपाक' से सुपर हीरो बनेंगी दीपिका, खुद किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'तेजाब हमले की पीड़िता' के बाद 'छपाक' से सुपर हीरो बनेंगी दीपिका, खुद किया खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Published by: प्रियंका भल्ला
Updated Sat, 29 Dec 2018 08:08 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
deepika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण भी फिल्म निर्माता बन गई हैं। बतौर निर्माता उनकी पहली फिल्म मेघना गुलजार की फिल्म छपाक होगी जो तेजाब हमले की पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की कहानी है। इस फिल्म की शूटिंग अभी शुरू भी नहीं हुई है और दीपिका ने अपने प्रोडक्शन हाउस की दूसरी फिल्म पर काम शुरू कर दिया है। ये फिल्म एक सुपरहीरो फिल्म होगी।
2 of 4
deepika
हिंदी सिनेमा की अभिनेत्रियों में नंबर वन की पोजीशन पर काबिज दीपिका पादुकोण ने अपनी पिछली फिल्म पद्मावत के बाद दूसरी फिल्म छपाक करीब 11 महीने बाद साइन की है और वह भी इस शर्त पर कि फिल्म के मुनाफे में उनकी बराबर की हिस्सेदारी होगी। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की इस लीग में खड़ी होने वाली वह पहली हिंदी फिल्म अभिनेत्री तो इसके साथ बन ही गई हैं।
3 of 4
deepika
दीपिका अब अपने प्रोडक्शन हाउस को सिर्फ फिल्मों में पार्टनरशिप तक सीमित नहीं रखना चाहतीं। दीपिका के एक करीबी सूत्र ने अमर उजाला को बताया कि दीपिका के प्रोडक्शन हाउस में पैसा लगाने के लिए तमाम बड़े कॉरपोरेट हाउसेज ने दिलचस्पी दिखाई है लेकिन वह अब जो भी फिल्में करेंगीए उनकी स्क्त्रिस्प्ट से लेकर फाइनल कॉपी तक दीपिका हर विभाग में शामिल रहना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
deepika
जिस सुपरहीरो फिल्म के लिए दीपिका ने हां की है। उसके लिए सही टीम चुनने का काम दीपिका खुद कर रही हैं। फिल्म की कहानी का बेसिक प्लॉट तैयार हो चुका है और इसके लिए बाहुबली सीरीज के लेखक विजयेंद्र प्रसाद से संपर्क करने की बात भी सामने आई हैए हालांकि दीपिका इस बारे में कोई भी फैसला मणिकर्णिका देखने के बाद ही लेना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।