{"_id":"5d3d25f18ebc3e6cdc3ac157","slug":"deepika-padukone-best-reply-for-the-tweet-of-her-wedding-photo","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"फैन ने कहा- 'रणवीर, दीपिका की मांग में चटनी भरेगा', एक्ट्रेस ने दिया जबरदस्त जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
फैन ने कहा- 'रणवीर, दीपिका की मांग में चटनी भरेगा', एक्ट्रेस ने दिया जबरदस्त जवाब
Sun, 28 Jul 2019 10:05 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sun, 28 Jul 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने पिछले साल 14 नंवबर को शादी की थी । अपनी शादी-शुदा जिंदगी एंज्वॉय करने के साथ ये कपल काम पर भी फोकस कर रहा है । रणवीर और दीपिका की शादी की तस्वीरें करीब एक महीने तक सोशल मीडिया पर छाई रही थीं । हाल ही में दीपिका ने अपनी शादी की फोटो को लेकर किए गए कमेंट पर जबरदस्त जवाब दिया है ।
deepika padukone
दीपिका ने एक इंटरव्यू में बताया कि जब हमारी शादी हुई तो लोगों ने तरह-तरह के मीम्स बनाए। कुछ लोगों ने हमारी जोड़ी का मजाक बनाया और कुछ ने रणवीर की ड्रेसिंंग सेंस का। ऐसे ही एक ट्वीट का जिक्र दीपिका ने किया जो उन्हें रोमांचित कर गया औऱ उन्होंने बेहतरीन तरीके से उस ट्वीट का जवाब भी दे डाला।
ranveer singh, deepika padukone
- फोटो : social media
फैन ने रणवीर-दीपिका की फोटो को ट्वीट करते हुए लिखा था, 'रणवीर, दीपिका की मांग में चटनी भरेगा, सिंदूर नहीं ।' इस ट्वीट पर दीपिका ने कहा, 'ऐसा हो सकता है, मैं स्पाइसी फूड की दीवानी हूं, मेरी जड़ें साउथ इंडियन हैं । साउथ इंडिया स्पाइसी फूड के प्रति मेरा लगाव देखते हुए ऐसा बिलुकल संभव हो सकता है। वो मुझे इतना प्यार करता है कि मेरे स्पाइसी शौक को देखते हुए ऐसा हो जाए तो कुछ गलत नहीं होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone, Ranveer Singh
- फोटो : social media
बता दें कि दीपिका और रणवीर एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर साथ काम करते नजर आएंगे। डायरेक्टर कबीर खान ने दीपिका और रणवीर को फिल्म '83' के लिए कास्ट किया है । इस फिल्म में रणवीर, कपिल देव का रोल निभाते नजर आएंगे । वहीं दीपिका उनकी पत्नी का रोल निभाएंगी ।
विज्ञापन
Ranveer Singh and Deepika padukone
रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर 83 का फर्स्ट लुक रिलीज किया था। इस लुक में रणवीर सिंह हू-ब-हू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं। यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है। इसके अलावा दीपिका फिल्म 'छपाक' में भी लीड रोल प्ले करेंगी । इस फिल्म में दीपिका के अलावा विक्रांत मेसी भी हैं। मेघना गुलजार फिल्म की डायरेक्टर हैं।