फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

करण जौहर की पार्टी में पहुंचे रणबीर कपूर-दीपिका पादुकोण, इनसाइड वीडियो में साथ दिखे मलाइका-अर्जुन

Sun, 28 Jul 2019 09:52 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 28 Jul 2019 09:52 AM IST
विज्ञापन
ranbir kapoor deepika padukone arjun kapoor malaika arora reached to karan johar party
ranbir kapoor - फोटो : social media
करण जौहर को पार्टी लवर कहा जाता है । करण अक्सर ही अपने घर पर बॉलीवुड सितारों के लिए पार्टी ऑर्गनाइज करते रहते हैं । शनिवार रात करण ने फिर से अपने घर पर पार्टी रखी । इस पार्टी में रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण भी पहुंचे । करण जौहर ने पार्टी का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है । 

 
ranbir kapoor deepika padukone arjun kapoor malaika arora reached to karan johar party
shahid kapoor - फोटो : social media
वीडियो शेयर करते हुए करण ने कैप्शन में लिखा, 'saturday night vibes' । इस वीडियो में अर्जुन कपूर, मलाइका अरोड़ा, शाहिद कपूर, मीरा राजपूत, वरुण धवन, नताशा दलाल, विक्की कौशल और अयान मुखर्जी भी नजर आए। सभी पार्टी एंज्वॉय करते दिख रहे हैं। करण के इस वीडियो को 6 लााख से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है ।
ranbir kapoor deepika padukone arjun kapoor malaika arora reached to karan johar party
vicky kaushal - फोटो : social media
करण की पार्टी में एक्स कपल रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण को देखना दिलचस्प था । बता दें कि हाल ही में करण जौहर ने तेलुगू फिल्म 'डियर कॉमरेड' के हिंदी रीमेक के राइट्स खरीद लिए हैं। करण ने फिल्म के बारे में कहा- 'डियर कॉमरेड में विजय ने बेहतरीन काम किया है। लेकिन वो इस फिल्म के रीमेक में काम नहीं करना चाहते हैं। मैं उनके फैसले की इज्जत करता हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Saturday night vibes

A post shared by Karan Johar (@karanjohar) on

विज्ञापन
विज्ञापन
ranbir kapoor deepika padukone arjun kapoor malaika arora reached to karan johar party
malaika arora - फोटो : social media
वहीं ये भी खबर आई थी कि इस फिल्म के रीमेक में करण, ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर को कास्ट करने वाले हैं । करण ने ट्वीट कर इसको अफवाह बताया था । करण ने ट्वीट करते हुए लिखा- '26 जुलाई को रिलीज हो रही 'डियर कॉमरेड' की टीम को अपार सफलता के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं! इसके साथ ही एक स्पष्टीकरण भी। अभी तक फिल्म के लिए किसी भी लीड एक्टर्स पर न ही विचार किया गया है और न ही किसी से कोई बात की गई है।'
विज्ञापन
ranbir kapoor deepika padukone arjun kapoor malaika arora reached to karan johar party
करण जौहर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
इसके अलावा करण जौहर ने एक और नए चेहरे को लॉन्च करने का फैसला किया है। यह चेहरा भी फिल्म इंडस्ट्री के परिवार से ही है और इसे करण जौहर की खोज आलिया भट्ट का करीबी बताया जा रहा है। धर्मा प्रोडक्शन की सहयोगी कंपनी धर्माटिक नेटफ्लिक्स के लिए एक फिल्म बना रही है और इस नए चेहरे की लॉन्चिंग इसी फिल्म से होगी। इस नए चेहरे का नाम आकांक्षा रंजन है जो मशहूर टीवी शो निर्माताओं शशि रंजन और अनु रंजन की बेटी हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed