फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Deepika Padukone: अभिनेता से क्रिकेटर तक इन पुरुषों से जुड़ा दीपिका का नाम, एक से तो छह साल बाद टूटा था रिश्ता

Thu, 05 Jan 2023 07:25 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 05 Jan 2023 07:25 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone birthday know about pathaan actress personal life and professional life unknown facts
Deepika Padukone - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड टॉप एक्ट्रेसेज में शुमार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण 6 जनवरी को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करती हैं, आज वह अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। अपने 15 साल के अभिनय करियर में दीपिका ने एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। पहली ही फिल्म 'ओम शांति ओम' से लोगों के दिलों पर छा जाने वाली दीपिका अपने शानदार अभिनय के साथ खूबसूरती और ड्रेसिंग से भी फैंस का दिल लूट लेती हैं। अभिनेत्री की प्रोफेशनल लाइफ को लेकर तो चर्चा में रहती ही हैं। इसके साथ ही उनकी निजी जिंदगी भी काफी सुर्खियों में रही। दीपिका ने हमसफर के रूप में रणवीर सिंह को चुना है और वह हैप्पी मैरिड लाइफ जी रहे हैं लेकिन रणवीर से पहले मस्तानी की जिंदगी में कई बार प्यार आया और कई से उनका नाम जुड़ा। 

deepika padukone birthday know about pathaan actress personal life and professional life unknown facts
दीपिका पादुकोण - फोटो : instagram
निहार पांड्या

लव लाइफ की बात करें तो एक्टिंग स्कूल के दौरान दीपिका निहार पांड्या की गर्लफ्रेंड हुआ करती थीं। बताया जाता है कि निहार दीपिका के एकदम शुरूआती ब्वॉयफ्रेंड थे। उनका रिश्ता कुछ समय तक चला लेकिन जल्द ही दोनों का ब्रेकअप हो गया।

deepika padukone birthday know about pathaan actress personal life and professional life unknown facts
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
एम एस धोनी

भारतीय क्रिकेटर और इंडियन टीम के पूर्व कप्तान एम एस धोनी के साथ भी दीपिका पादुकोण का नाम खूब जुड़ा। कई इवेंट में दीपिका और धोनी को साथ में देखा जाता था। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशन की बात कभी कबूली नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone birthday know about pathaan actress personal life and professional life unknown facts
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
सिद्धार्थ माल्या

विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या भी दीपिका पादुकोण के रिलेशनशिप में रहने के चर्चे भी बॉलीवुड गलियारों में खूब आम रहे। अपने करियर के शुरूआती दौर में दीपिका अक्सर सिद्धार्थ के साथ समय बिताती नजर आ जाती थीं। हालांकि धीरे-धीरे दीपिका अपने करियर में आगे बढ़ने लगीं और सिद्धार्थ पीछे छूट गए। इसके साथ ही दीपिका और सिद्धार्थ का रिलेशनशिप भी हमेशा हमेशा के लिए खत्म हो गया।

विज्ञापन
deepika padukone birthday know about pathaan actress personal life and professional life unknown facts
deepika padukone - फोटो : instagram
रणबीर कपूर

रणवीर सिंह से पहले दीपिका की जिंदगी में रणबीर कपूर ही एक ऐसे इंसान रहे जो उनके लिए सबसे ज्यादा महत्व रखते थे। दीपिका ने प्यार तो बहुतों से किया, लेकिन जैसा वो रणबीर के लिए महसूस करती थीं वैसा शायद ही किसी के लिए उन्होंने फील किया था। हालांकि रणबीर और दीपिका के बीच भी दरार आ गई और ये रिश्ता टूट गया। दोनों का रिश्ता तकरीबन छह साल तक रहा। आज दीपिका रणबीर की अच्छी दोस्त हैं और अक्सर कई मौकों पर दोनों को अपने अपने पार्टनर के साथ मस्ती करते देखा गया है।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed