{"_id":"5cdb7ce0bdec22071c2df7af","slug":"deepika-padukone-brand-value-700-crore-in-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण बनीं देश की फीमेल ब्रांड नंबर वन, वैल्यू पहुंची 700 करोड़ के करीब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण बनीं देश की फीमेल ब्रांड नंबर वन, वैल्यू पहुंची 700 करोड़ के करीब
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Wed, 15 May 2019 08:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
deepika padukone
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
अगर आपसे पूछा जाए कि इस वक्त भारत का सबसे बड़ा सेलिब्रिटी ब्रांड कौन सा है, तो शायद आपको सोचने में थोड़ा वक्त लगे। शाहरुख खान, सलमान खान या आमिर खान में से कोई भी नंबर वन नहीं बचा। भारत की सबसे बड़ी सेलिब्रिटी ब्रांड इस वक्त हैं दीपिका पादुकोण और उनके बराबर अगर कोई टिकने में कामयाब हो पाया है तो वह हैं भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली।
2 of 4
deepika padukone
- फोटो : social media
सेलिब्रिटी ब्रांड्स की ब्रांड वैल्यू पर नजर रखने वाली मशहूर कंपनी डफ और फेल्पस के ताजा आंकड़ों की मानें तो दीपिका पादुकोण की ब्रांड वैल्यू 10 करोड़ डॉलर यानी 700 करोड़ रुपए से ऊपर पहुंच चुकी है। सबसे ज्यादा कमाई करने वाले सितारों की फोर्ब्स की लिस्ट में भी दीपिका की कमाई पिछले साल 113 करोड़ रुपए बताई गई। ब्रांड वैल्यू के लिहाज से दीपिका ने क्रिकेटर एमएस धोनी, अभिनेता आमिर खान और खुद अपने पति रणवीर सिंह को भी पीछे छोड़ दिया है।
3 of 4
deepika padukone
- फोटो : file photo
इस बारे में और जानकारी करने पर पता चला कि दीपिका ने बीते साल 21 अलग-अलग उत्पादों के ब्रांड अंबेसडर के तौर पर काम किया। इतने प्रोडक्ट्स का एंडोर्समेंट करने वाला दूसरा कोई फिल्म कलाकार नहीं हैं। खेल में भी बस विराट कोहली उनके करीब पहुंचते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
deepika padukone
- फोटो : instagram
अपनी बढ़ती ब्रांड वैल्यू के साथ साथ दीपिका ने अब स्टार्ट अप्स में भी निवेश करना शुरू किया है। फर्नीचर और ब्यूटी प्रोडक्ट्स में निवेश करने के बाद दीपिका अब मशहूर फ्रेंच कंपनी डैनो के दही कारोबार में भी निवेश कर रही हैं। दीपिका की कंपनी के सूत्र बताते हैं कि दीपिका जिन स्टार्ट अप में भी निवेश कर रही हैं, उनमें उनका पैसा लंबे समय के लिए लगाया जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।