फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका की फिल्म से प्रभावित हुई उत्तराखंड सरकार, एसिड अटैक सर्वाइवर्स के हक में किया ये बड़ा फैसला

Sun, 12 Jan 2020 08:27 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Sun, 12 Jan 2020 08:27 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Chhapaak Inspires Uttarakhand Govt To Start Pension For Acid Attack Survivors
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' हाल ही में 10 जनवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म का जहां कई लोग विरोध कर रहे हैं तो वहीं कई लोग इस फिल्म के समर्थन में भी उतर आए हैं। जहां एक तरफ लोग इस फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ उत्तराखंड सरकार इस फिल्म से काफी प्रभावित हुई है।

Deepika Padukone Chhapaak Inspires Uttarakhand Govt To Start Pension For Acid Attack Survivors
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड सरकार ने फिल्म छपाक से प्रभावित होकर एक बड़ा फैसला किया है। इस फैसले की पुष्टि खुद उत्तराखंड सरकार की मंत्री ने की है। उत्तराखंड सरकार ने फैसला किया है कि वो एसिड अटैक पीड़ितों के लिए पेंशन स्कीम शुरु करेगी। जिससे पीड़िताएं सःसम्मान जीवन जी सकें। इस खबर की पुष्टि खुद उत्तराखंड की महिला एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य ने की है।

Deepika Padukone Chhapaak Inspires Uttarakhand Govt To Start Pension For Acid Attack Survivors
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

इस खबर की पुष्टि करते हुए रेखा आर्य ने बताया कि, 'हम इस प्रपोजल को कैबिनेट के सामने सहमति के लिए रखेंगे। इस स्कीम के लागू होने के बाद एसिड अटैक सर्वाइवर को हर माह 5-6 हजार रुपये दिए जाएंगे। इन रुपयों से उन्हें अपने सपने पूरे करने में मदद मिलेगी। आंकड़ों के अनुसार राज्य में इस समय एसिड अटैक पीड़ितों की संख्या करीब 11 है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Chhapaak Inspires Uttarakhand Govt To Start Pension For Acid Attack Survivors
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter

उन्होंने आगे कहा, 'महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने के लिए लड़कों को शिक्षित करना चाहिए। उन्हें सिखाना चाहिए कि महिलाओं से कैसे व्यवहार करें।' वहीं फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि यह किसी के असली संघर्षों की कहानी है और अगर उस व्यक्ति को कोई आपत्ति नहीं है तो इसे मुद्दा नहीं बनाना चाहिए।

विज्ञापन
Deepika Padukone Chhapaak Inspires Uttarakhand Govt To Start Pension For Acid Attack Survivors
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि फिल्म को रिलीज हुए दो दिन हुए हैं और इन दो दिनों में इस फिल्म ने 10.50 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म की रिलीज से पहले दीपिका जेएनयू में हो रहे छात्र प्रदर्शन में पहुंची थीं जिसके बाद कई जगहों पर उनकी फिल्म का विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। जिसकी वजह से फिल्म को कम स्क्रीन मिलीं और साथ ही फिल्म का विरोध भी किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed