{"_id":"5a65deac4f1c1b6c268b5c96","slug":"deepika-padukone-come-back-from-paris-she-will-promotion-padmaavat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पेरिस से लौट आईं दीपिका पादुकोण, 'पद्मावत' के प्रमोशन में अब होगा धमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पेरिस से लौट आईं दीपिका पादुकोण, 'पद्मावत' के प्रमोशन में अब होगा धमाल
Tue, 23 Jan 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 23 Jan 2018 08:06 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
फिल्म 'पद्मावत' की रिलीज डेट के सामने आते ही फिल्म की रानी यानी दीपिका पादुकोण बीते दिनों पेरिस के लिए रवाना हो गई थीं। उस समय अपनी फिल्म का प्रमोशन किए बिना ही पेरिस चले जाने पर हर जगह दीपिका को लेकर चर्चाओं का बाजार गरम था।
2 of 4
हालांकि अब दीपिका पेरिस से वापस आ गई हैं। बताया जा रहा है कि वह किसी एड शूट के लिए पेरिस गई थीं। दीपिका को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। आपको बता दें कि फिल्म 'पद्मावत' को लेकर बीते कुछ महीने से विवाद चल रहा था। इसके चलते फिल्म की रिलीज डेट को भी टालना पड़ रहा था। अब सेंसर बोर्ड की ओर से फिल्म में कुछ कट लगाकर और नाम में संशोधन करके रिलीज की अनुमति दे दी गई है।
3 of 4
ये फिल्म 25 जनवरी 2018 को रिलीज होगी। बीते दिनों दीपिका के अचानक से पेरिस जाने को लेकर मीडिया में चर्चा हो रही थी। खबर थी कि वह कुछ ही दिन में ही वापस लौट आएंगी। अब दीपिका के फैंस को इंतजार होगा कि वह 'पद्मावत' की रिलीज से पहले फिल्म का प्रमोशन कैसे करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
आपको बता दें कई कॉन्ट्रोवर्सीज झेलने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। दीपिका पादुकोण स्टारर इस फिल्म को वर्ल्डवाइड तीन भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। फिल्म की खासियत यह है कि 'पद्मावत' पहली भारतीय फिल्म है जो दुनियाभर में आईमैक्स 3डी में रिलीज होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।