{"_id":"5c1c6568bdec2257235e6411","slug":"deepika-padukone-dance-with-priyanka-chopra-at-her-mumbai-reception-video-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिसेप्शन में प्रियंका और दीपिका ने किया जोरदार डांस, ताली बजाकर आस-पास घूमते रहे रणवीर सिंह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिसेप्शन में प्रियंका और दीपिका ने किया जोरदार डांस, ताली बजाकर आस-पास घूमते रहे रणवीर सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 21 Dec 2018 09:30 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
priyanka deepika
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने 20 दिसंबर को मुंबई में अपना तीसरा और आखिरी वेडिंग रिसेप्शन दिया। ये रिसेप्शन बॉलीवुड सितारों के लिए था। रिसेप्शन में सलमान खान से लेकर दीपिका चोपड़ा तक ने शिरकत की । हालांकि कहा जा रहा था कि सलमान, प्रियंका के 'भारत' छोड़ने से नाराज हैं लेकिन वो भी रिसेप्शन में पहुंचे ।
2 of 5
priyanka deepika
ये रिसेप्शन मुंबई के होटल ताज लैंड्स में दिया गया था। अपने रिसेप्शन पर प्रियंका ने पिंक कलर का लहंगा पहना । वहीं निक ब्लैक कलर के सूट-बूट में नजर आए । पार्टी में जो सबसे खास जोड़ी दिखी वो रणवीर और दीपिका की थी। दोनों ही ब्लैक आउटफिट में जंच रहे थे।
दीपिका ने गोल्डन लहंगा और ब्लैक ब्लाउज के साथ रेड चूड़ा पहना। दीपिका शादी के बाद और निखर गई हैं। पार्टी की तस्वीरें तो कल रात से ही वायरल हो रही हैं। अब कुछ Inside Video भी सामने आ गए।
इन वीडियो में प्रियंका चोपड़ा, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण डीजे पर नाचते नजर आ रहे हैं। जितने भी वीडियो सामने आए उसमें ये तीनों ही जमकर झूमते दिखे। एक वीडियो में प्रियंका और दीपिका अपनी फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' के गाने पर जुगलबंदी करती नजर आ रही हैं।
वहीं एक और वीडियो में प्रियंका अपनी फिल्म 'दिल धड़कने दो' के गाने 'गल्ला गोरियां' पर थिरक रही हैं । इसमें उनका साथ रणवीर सिंह दे रहे हैं । इसके अलावा प्रियंका ने 'देसी गर्ल' गाने पर भी डांस किया ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।