{"_id":"5c1c61a2bdec22570860aaee","slug":"shah-rukh-khan-starrer-zero-film-5-interesting-things","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"30 साल के करियर में शाहरुख ने पहली बार निभाया ऐसा किरदार, 'जीरो' से जुड़ी ये हैं 5 खास बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
30 साल के करियर में शाहरुख ने पहली बार निभाया ऐसा किरदार, 'जीरो' से जुड़ी ये हैं 5 खास बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 21 Dec 2018 09:26 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
zero
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान, कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा की फिल्म जीरो ने आज टिकट खिड़की पर दस्तक दे दी है। बड़े बजट की इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। शाहरुख खान की पिछली कुछ फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई हैं, ऐसे में शाहरुख को भी एक हिट की दरकार है। आज जब फिल्म रिलीज हो गई है तो चलिए आपको बताते हैं कि इस फिल्म से जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 6
zero
- फोटो : instagram
जीरो में शाहरुख खान एक बौने का किरदार निभा रहे हैं। शाहरुख अपने पिता (तिग्मांशु धुलिया) से इस बात के लिए लड़ते हैं कि उनके गुटखा खाने की वजह से ही उनकी हाइट कम रह गई है। शाहरुख को इस तरह बौना दिखाने के लिए वीएफएक्स पर काफी पैसा खर्च किया गया है।
3 of 6
zero
- फोटो : instagram
शाहरुख के किरदार का नाम बउआ सिंह है जो मेरठ का रहने वाला है। छोटे शहर के रहने वाले दर्शकों के लिए ये एक रोमांच पैदा करने वाला है कि शाहरुख खान मेरठ की भाषा और बॉडी लैग्वेंज को पर्दे पर कैसे दिखाते हैं। पिछले कुछ समय में ऐसी कई फिल्में आई हैं जिनमें छोटे शहरों की कहानी को दिखाया गया है और उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े हैं। ऐसे में देखना होगा कि जीरो क्या कमाल कर पाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
zero
- फोटो : instagram
डायरेक्टर आनंद एल राय ने फिल्म के टाइटल जीरो पर कहा था कि 'हर इंसान में एक अधूरापन होता है। मैं उसे सेलिब्रेट करना चाहता हूं। मैं जीरो को सेलिब्रेट करना चाहता हूं इसीलिए फिल्म का नाम जीरो है।' अगर अपनी कमियों के साथ जिंदगी जिंदादिली के साथ जीना चाहते हैं तो ये फिल्म दर्शकों को जरूर खींचेगी।
विज्ञापन
5 of 6
zero
- फोटो : instagram
कहानी के सिरे जोड़ने के लिए बउआ का दोस्त गुड्डू (जीशान अयूब) भी बीच-बीच में कलाकारी करता रहता है। फिल्म 15 साल की छलांग के बाद आसमान से समंदर में गिरे स्पेस कैप्सूल से निकलते बउआ के हाथ पर खत्म हो जाती है। ऐसे में हो सकता है कि डायरेक्टर के मन में ये बात हो कि वो फिल्म का सीक्वल बनाएंगे। आफिया (अनुष्का शर्मा) के किरदार को भी फिल्मी बनाने की कोशिश की गई है। जब आफिया को कोई शादी के लायक नहीं समझता तो आर माधवन की फिल्म में एंट्री होती है और वो आफिया से शादी करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।