नए साल से एक दिन पहले दीपिका पादुकोण के प्रशंसकों को झटका लगा है। उन्होंने फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर से अपने सभी पोस्ट डिलीट कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर दीपिका की फैन फॉलोइंग की संख्या करोड़ों में है। ऐसे में फैंस के मन में तमाम सवाल उठ रहे हैं कि आखिर उनके अकाउंट से सारे पोस्ट गायब क्यों हो गए हैं।
दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट किए सभी पोस्ट, नए साल पर फैंस को हुई चिंता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिछले कुछ समय में कई बड़ी हस्तियों के अकाउंट हैक हुए हैं। ऐसे में यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या दीपिका का अकाउंट हैक हो गया है। हालांकि, करीब से देखें तो पता चलता है कि यह दीपिका ने खुद किया है क्योंकि उन्होंने प्रोफाइल फोटो बदली है। ऐसा लग रहा है कि दीपिका ने यह कुछ समय के लिए किया है या फिर यह किसी प्रमोशन का हिस्सा भी हो सकता है।

दीपिका के ट्विटर अकाउंट पर देखें तो अभी भी वे ट्वीट्स हैं जो उन्होंने लाइक किए थे। अभी तक उनकी ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। इस वजह से भी माना जा रहा है कि उनका अकाउंट हैक नहीं हुआ है। बता दें कि दीपिका के इंस्टाग्राम पर पांच करोड़ से ज्यादा और ट्विटर पर करीब ढाई करोड़ फॉलोअर्स हैं।
राजस्थान में छुट्टियां मना रहीं दीपिका
दीपिका पति रणवीर सिंह के साथ नए साल का जश्न मनाने के लिए राजस्थान में हैं। अभिनेत्री नीतू कपूर ने हाल ही में रणवीर सिंह और अपने बेटे रणबीर कपूर के साथ रणथंभौर से एक फोटो साझा की थी। हालांकि तस्वीर में न तो दीपिका और न ही आलिया भट्ट नजर आईं।
दीपिका की आने वालीं फिल्में
दीपिका निर्देशक शकुन बत्रा की फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ दिखाई देंगी। इसके साथ ही वह शाहरुख खान की आने वाली फिल्म 'पठान' में भी काम कर रही हैं। वह नाग अश्विन के निर्देशन में एक और फिल्म की शुरुआत करेंगी। फिल्म में तेलुगु फिल्मों के सुपरस्टार प्रभास उनके साथ होंगे। इसके अलावा उनके पास फिल्म 83 और द इंटर्न हैं।