फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विवादों में दीपिका की 'छपाक', सोशल मीडिया पर दावा- एसिड फेंकने वाले का नाम नदीम से बदलकर राजेश किया

Wed, 08 Jan 2020 08:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 08 Jan 2020 08:56 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone film Chhapaak in controversy troll on social media
Chhapaak - फोटो : Twitter

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण फिलहाल में सुर्खियों में बनी हुई हैं। हाल ही में दीपिका जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) पहुंची थीं, जिसको लेकर सोशल मीडिया सहित बॉलीवुड की ओर से अलग अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। वहीं अब एक नया मामला सामने आ रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि जब लक्ष्मी अग्रवाल पर नदीम खान नामक शख्स ने तेजाब फेंका था तो उनकी बायॉपिक 'छपाक' में उस कैरेक्टर का नाम क्यों बदल दिया गया।

Deepika Padukone film Chhapaak in controversy troll on social media
Deepika Padukone film Chhapaak - फोटो : twitter

दरअसल हाल ही में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हिंसा देखने को मिली थी। जिसके बाद कई बॉलीवुड सितारें जेएनयू के समर्थन में आगे आकर बात कर रहे थे। इस बीच ही छपाक के प्रमोशन के लिए दिल्ली पहुंची दीपिका भी जेएनयू पहुंच गईं। इसके बाद से ही सोशल मीडिया सहित बॉलीवुड दो तबकों में बंट गया। एक वर्ग जहां दीपिका और छपाक का समर्थन कर रहा है तो वहीं दूसरा वर्ग विरोध।

Deepika Padukone film Chhapaak in controversy troll on social media
छपाक - फोटो : Social Media

बता दें कि 'छपाक' एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की ही कहानी है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि नदीम के कैरेक्टर का नाम राजेश रखा गया है। ऐसे में फिल्म और दीपिका एक खास वर्ग को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि अमर उजाला सोशल मीडिया के इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। सोशल मीडिया पर कई ऐसे पोस्ट देखने को मिल रहे हैं जिनमें कहा जा रहा है कि जब यह फिल्म लक्ष्मी अग्रवाल की बायॉपिक है तो फिर एसिड फेंकने वाले नदीम खान का नाम बदलकर एक हिन्दू के नाम पर क्यों रखा गया। यूजर्स का कहना है कि जब यह फिल्म सच्ची घटना पर आधारित है तो इस फिल्म में लक्ष्मी अग्रवाल पर एसिड फेंकने वाले शख्स का नाम बदला तो ठीक है लेकिन उसको हिंदू क्यों दिखाया गया है। इस फिल्म में दीपिका के कैरेक्टर का नाम भी लक्ष्मी से बदलकर मालती कर दिया गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone film Chhapaak in controversy troll on social media
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं लक्ष्मी अग्रवाल
दरअसल लक्ष्मी अग्रवाल एक एसिड अटैक पीड़िता हैं, जिन्होंने इस घटना के बाद भी जिंदगी से मुंह नहीं मोड़ा और खुद के लिए एक अलग मुकाम बनाया। बता दें कि 22 अप्रैल 2005 को लक्ष्मी दिल्ली के खान मार्केट से गुजर रही थीं तभी नदीम खान ने उन्हें गिरा दिया और चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। उस समय लक्ष्मी की उम्र महज 15 साल थी और नदीम ने शादी के लिए प्रपोज किया था, जिसे लक्ष्मी ने ठुकरा दिया था।

View this post on Instagram

ATTACK DAY 22 APRIL 14 YEARS आज मेरे अटैक को 14 साल हो गए है, इन 14 सालों में बोहुत कुछ बदला है, बोहुत सारी चीज़ें अच्छी हुई बोहुत सारी चीज़ें बुरी जिसके बारे में सोच के भी डर लगता है, लोगों को लगता है, ऐसिड अटैक हुआ है ये सबसे बड़ा दुःख है, सबको यही दिखता है, जब कोई भी अटैक होता है , ना सिर्फ़ हमारी पूरे परिवार की ज़िंदगी बदल जाती है, अचानक से एक नया मोड़ आ जाता है, क्यूँकि वो इंसान एक बार अटैक करता है, सोसाइटी बार बार अटैक करती है, जीने नही देती जिससे जिसके ऊपर क्राइम हुआ है, वो या परिवार का कोई एक व्यक्ति आत्महत्या कर लेता है, मुझे पता है हर साल ये तारिख मेरे जीवन में आएगी और आज का दीन उस दिन जैसा ही तकलीफ़ भरा होता है, उस वक़्त तो पापा भाई भी थे पर आज वो भी नही है, हर 22 अप्रैल मेरे लिए कुछ नई तकलीफ़ देती है, जिसके बारे में सोच के भी डर जाती हूँ, आख़िर मैं भी इंसान हु मुझे भी तकलीफ़ होती है, मैं कभी नही चाहती जो मेरे साथ हुआ है वो किसी और के साथ हो, जब मैं 15 साल की थी तो अपने पापा मम्मी से कुछ नही बोल सकी मन में डर था कही ना कही की अगर कहा तो मुझे ही ग़लत बोलेंगे और वो चुपी की वझा से उस क्रिमिनल ने फाएदा उठाया आज इस पोस्ट को हर कोई पड़ेगा, और मैं चाहती हूँ इस पोस्ट से आप लोग एक सबक़ ले जो माँ बाप है वो अपने बच्चों के साथ दोस्ती करे ताकि वो अपने मन की बात आपको बता सकते क्यूँकि जब भी कोई दिक़्क़त होती है माँ बाप को ही ज़्यादा परेशान होना पड़ता है, और जो बच्चे है, वो भी अपने मम्मी पापा के साथ दोस्ती करे, अपने मन की बात आप अपने मम्मी पापा को बताइए ताकि जो भी दिक़्क़त हो वो साथ मिलकर ठीक कर सके,याद रहे अटैक शिरफ एक पर्सन पर नही पूरे परिवार पर होता है ……. #stopsaleacid

A post shared by Laxmi Agarwal (@thelaxmiagarwal) on

विज्ञापन
Deepika Padukone film Chhapaak in controversy troll on social media
विक्रांत मैसी, मेघना गुलजार और दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

लक्ष्मी ने इस बारे में एक सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा था, 'आज मेरे अटैक को 14 साल हो गए हैं। इन 14 सालों में बहुत कुछ बदला है, बहुत सारी चीजें अच्छी हुईं, बहुत सारी चीज़ें बुरी जिसके बारे में सोच कर भी डर लगता है। लोगों को लगता है एसिड अटैक हुआ है, यह सबसे बड़ा दुख है, सबको यही दिखता है। जब कोई भी अटैक होता है ना सिर्फ हमारे पूरे परिवार की जिंदगी बदल जाती है बल्कि अचानक से एक नया मोड़ आ जाता है क्योंकि वह इंसान एक बार अटैक करता है, सोसाइटी बार-बार अटैक करती है। जीने नहीं देती, जिससे जिसके ऊपर क्राइम हुआ है वह या परिवार का कोई व्यक्ति आत्महत्या कर लेता है।' गौरतलब है कि दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक दस जनवरी को रिलीज होगी। फिल्म में दीपिका के साथ ही विक्रांत मेसी मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार में किया है। वहीं बता दें कि छपाक की टक्कर अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी द अनसंग वॉरियर' से होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed